February 7, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
बिना नेटवर्क भी होगी कॉलिंगईनामी नक्सल कमांडर ने पत्नी संग किया सरेंडरनगर पंचायत के प्लेसमेंट कर्मचारी पर चुनाव प्रचार करने का आरोप, शिकायत दर्जछत्तीसगढ़ का अनुपम सौंदर्य सदैव आपकी स्मृतियों में रहेगा अंकित : विष्णु देव सायमहाकुंभ में भारी भीड़ को देखते हुए सभी स्कूलों की कक्षाएं ऑनलाइन संचालित होंगीकांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को नक्सलियों उतारा मौत के घाटहसदेव नदी में डूबने से तीन की मौतमहाकुंभ में 61 विदेशी श्रद्धालुओं ने अपनाया सनातन धर्मनिर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा ईडीबी से मतदान आज सेई.व्ही.एम मशीनों की कमीशनिंग कार्य का दिया गया प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा के युवक मेँ मिला बॉम्बे ब्लड ग्रुप

प्रदेश में इस ब्लड ग्रुप के 10 लोग हैं

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

दंतेवाड़ा। प्रदेश के वनांचल क्षेत्र बस्तर के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां रहने वाले एक शख्स का ब्लड ग्रुप ‘बॉम्बे ब्लड ग्रुप’ पाया गया है। युवक के ब्लड ग्रुप का उस वक्त पता चला जब वह किसी को ब्लड डोनेट करने के लिए डोंगरगढ़ गया हुआ था। बता दें देश में केवल 179 लोग ही ऐसे हैं, जिनका ब्लड ग्रुप ‘बॉम्बे ब्लड ग्रुप’ हैं। वहीं, देंतवाड़ा जिले में यह दूसरा शख्स है, जिसके शरीर में ‘बॉम्बे ब्लड ग्रुप’ पाया गया है। हालांकि छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों का दावा है कि प्रदेश में इस ब्लड ग्रुप के 10 लोग हैं, लेकिन उनका पता ठिकाना डॉक्टरों के पास भी नहीं है।
क्या है ‘बॉम्बे ब्लड ग्रुप’
बॉम्बे ब्लड ग्रुप रेयरेस्ट ऑफ रेयर ब्लड टाइप है, जो विश्व में सिर्फ 0.0004 फीसदी लोगों में ही पाया जाता है। भारत में 10,000 लोगों में केवल एक व्यक्ति का ब्लड बॉम्बे ब्लड टाइप होगा। इसे एचएच ब्लड टाइप भी कहते हैं या फिर रेयर एबीओ ग्रुप ब्लड। इस ब्लड ग्रुप की खोज डॉ वाईएम भेंडे ने 1952 में की थी।
क्यों कहा जाता है ‘बॉम्बे ब्लड ग्रुप’
इसको बॉम्बे ब्लड इसलिए कहा जाता है क्योंकि सबसे पहले यह बॉम्बे के कुछ लोगों में पाया गया था। इस ब्लड टाइप के भीतर पाई जाने वाली फेनोटाइप रिएक्शन के बाद यह पता चला की इसमें एक एच एंटीजेन होता है। इससे पहले इसे कभी नहीं देखा गया था।
बॉम्बे ब्लड वाला व्यक्ति किस-किस से ब्लड ले सकता है लेकिन ले नहीं सकता
बॉम्बे ब्लड ग्रुप वाला व्यक्ति एबीएचओ ब्लड ग्रुप वाले को ब्लड दे सकता है, परन्तु इनसे ब्लड ले नहीं सकता है। यह सिर्फ अपने ही ब्लड ग्रुप यानी एचएच ब्लड टाइप वालों से ही ब्लड ले सकता हैं।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close