March 13, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का होगा प्रतीकात्मक होलिका-दहनसमूह की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट मे लगाए हर्बल गुलाल क़ा स्टॉलस्वच्छता दीदियों को कचरा प्रबंधन के संबंध में दिया गया प्रशिक्षणमहतारी वंदन योजना एक गृहिणी की आत्मनिर्भरता की नई उड़ानबालको के ‘उन्नति उत्सव’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मानहोली पर जुमे की नमाज के समय में बदलाव, छग वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसलाआमापाली गांव में अवैध बोर खुदाई, दो बोरवेल वाहन जब्तपंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता…CGPSC प्रीलिम्स 2024 का रिजल्ट जारी, 3737 अभ्यर्थी मेंस के लिए क्वालीफाईअंधेरे में जीवन बिता रहे ग्रामीणों को अब लालटेन से मिली छुटकारा
छत्तीसगढ़

घोषणा पत्र पर खुश छत्तीसगढ़ कांग्रेस, लिखा- ‘हम निभाएंगे’

छत्तीसगढ़ ने ट्वीट किया कि कर्ज माफी से कर्ज मुक्ति की ओर जाएंगे किसान का अलग बजट लाएंगे, "हम निभाएंगे"

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर: लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी कर दिया। घोषणापत्र कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मौजूदगी में जारी हुआ। छत्तीसगढ़ विधानसभा के घोषणा पत्र की तरह ही कांग्रेस ने आम चुनाव के लिए घोषणा पत्र को किसान केंद्रीय रखा है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है। पीसीसी छत्तीसगढ़ ने ट्वीट किया कि कर्ज माफी से कर्ज मुक्ति की ओर जाएंगे किसान का अलग बजट लाएंगे, हम निभाएंगे।
वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी इसे लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि गरीब, किसान के साथ समाज के हर तबके के लोगों के लिए ये खुशी का समय है। कांग्रेस के घोषणा पत्र के साथ ही उनके समस्याओं का समाधान का समय आ गया है. सामाजिक समानता और सशक्तिकरण का समय आ गया है।
बता दें कि घोषणा पत्र जारी करते हुए राहुल गांधी ने कहा किहम सरकारी अस्पतालों को मजबूत करने का काम करेंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य भारत के विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हम मनरेगा में 100 दिन से बढ़ा कर 150 दिन करेंगे हिंदुस्तान के किसानों के लिए एक अलग बजट होना चाहिए। राहुल ने कहा कि रेल बजट की तरह ही अलग किसान बजट होना चाहिए। किसान को पता हो एमएसपी होनी चाहिए. किसान कर्ज न चुका पाए तो क्रिमिनल ऑफेंस न होकर सिविल ऑफेंस हो।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close