August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
नेशनल

गुरुग्राम में दिनदहाड़े जज की पत्नी और बेटे को गोली मारी , आरोपी गनमैन गिरफ्तार

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

गुरुग्राम के सेक्टर-51 की मार्केट में शनिवार दोपहर एक जज (एडीजे) की पत्नी और उनके बेटे को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना दोपहर साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-50 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खून से लथपथ हालत में दोनों मां-बेटे को पास के ही पार्क हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें मेदांता अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। जज के बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोली मारने का आरोप जज के गनमैन पर लगाया गया है। आरोपी गनमैन की पहचान हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल महिपाल के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी गनमैन को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, गोली मारने के बाद उसने जज कृष्ण कांत को फोन कर कहा था कि दोनों को गोली मार दी संभाल लो। पुलिस इस मामले की जांच के साथ ही घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी निकालने में जुटी है।
बताया जा रहा है कि दोनों को गोली मारने के बाद गनमैन ने उन्हें गाड़ी में लादने की कोशिश की थी, लेकिन जब वो ऐसा नहीं कर पाया तो सफेद रंग की कार को लेकर वहां से फरार हो गया। गोली मारे जाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जज की पत्नी को सीने गोली में और बेटे को सिर में गोली मारी गई है।
हमलावर गनमैन को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है। -सुलोचना गजराज, डीसीपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close