June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोक
छत्तीसगढ़

गलत दिशा से आ रही पिकअप से भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो, एक की मौत

बोलेरो सवार परिवार सहित उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जा रहे थे बच्चे का मुंडन कराने

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

कोरबा। कटघोरा क्षेत्र के तानाखार के पास बुधवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को गंभीर हालत में कोरबा रेफर किया गया है। हादसा बोलेरो और पिकअप की टक्कर के चलते हुआ। गलत दिशा से आ रही पिकअप से तेज रफ्तार बोलेरो जा भिड़ी। हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप और बोलेरो के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
इमली डुग्गू निवासी रवि कुमार बुधवार तड़के अपने परिवार के साथ बोलेरो में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बच्चे का मुंडन कराने जा रहे थे। अभी वो तानाखार के पास पहुंचे ही थे कि अचानक रॉन्ग साइड से पिकअप आ गई। इसके चलते तेज रफ्तार बोलेरो उससे जा भिड़ी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन एक-दूसरे में फंस गए। सुबह-सुबह स्थानीय लोगों ने हादसा होते देखा तो पुलिस को फोन किया। इसके बाद दोनों वाहनों में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला और स्थानीय कटघोरा स्वास्थ्य समुदाय केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां पर उपचार के दौरान रवि कुमार ने दम तोड़ दिया। जबकि बाकी घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें कोरबा रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बोलेरो में चार और पिकअप में दो लोग सवार थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे करवाया गया है।

Related Articles

Check Also
Close