July 31, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
महिला अधिकारी ने डीएमसी के खिलाफ की थी झूठी शिकायत ! प्रशासन की जांच में आरोप पाए गए गलत, किसके शह पर बिछाए गए थे मोहरे पढ़िए पूरी रिपोर्ट…शोक समाचार :  पत्रकार एवं छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा नहीं रहेONC BAR पर प्रशासन की चुप्पी पर उठा विवाद, विश्व हिंदू परिषद ने जताई नाराज़गीबिलासपुर कलेक्टर की अनुकरणीय पहल – पशु व जनहित में सराहनीय कदमसीएम साय ने किया ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभग्रीन उद्यम की परिकल्पना को साकार करने साय सरकार दे रही विशेष पैकेज: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगनबालको महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव“जब कोई साथ नहीं होता… तब ‘आगाज़ इंडिया’ साथ होता है” ‘आख़िरी सफर’ — एक संवेदनशील और मानवीय पहलकोरबा मेडिकल कॉलेज में अब ‘सफाई घोटाला’ ! एक माह का टेंडर बना 6 माह का, अपात्र फर्म को काम देने की तैयारी, 100 की जगह 200 सफाईकर्मी करने की साज़िश ?रायगढ़-रायपुर NH में बिखरे मिले मवेशियों के शव तेज रफ्तार ने ली 18 गायों की जान
नेशनल

केजरीवाल के ऊपर मिर्ची पाउडर से हमला , पुलिस ने सुरक्षा में चुक से किया इंकार

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली सचिवालय में मंगलवार को हुए हमले को दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा में चूक मानने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने दिल्ली सरकार की ओर से लगाए गए सभी आरोपों से इनकार कर दिया। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि हमारे सतर्क पुलिसकर्मियों ने कुछ ही सेकेंड में आरोपी अनिल को दबोच लिया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिर्च पाउडर कोई ऐसी चीज नहीं है जिसका पता मेटल डिटेक्टर से चल सके। अनिल वैध कागजों के साथ सचिवालय परिसर में आया था। सुरक्षा जांच में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई।
इस मामले में आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली पुलिस पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। सरकार की ओर से मीडिया में जारी बयान में कहा गया कि दिल्ली सचिवालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की है, लेकिन कुछ समय से लगातार सुरक्षा को लेकर चूक हो रही है। इसे स्वीकार करने के बजाय दिल्ली पुलिस राजनीतिक दबाव में झूठ बोल रही है। सरकार ने पुलिस को चेतावनी दी है, जरूरत पड़ी तो वो कानूनी मदद भी लेंगे। सरकार पुलिस के उस बयान से नाराज है जिसमें कहा गया है कि पुलिस पर हमला नहीं हुआ है। मिर्ची असावधानी के कारण गिरी।
‘आप’ प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमले के बाद दिल्ली पुलिस मीडिया में बयान दे रही है कि मुख्यमंत्री पर कोई हमला नहीं हुआ है। मिर्च का पैकेट फर्श पर असावधानी से गिर गया। पुलिस के इस बयान से साफ है कि वह कितनी गहरी साजिश रच रहे हैं।
गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करने वाले शख्स अनिल कुमार शर्मा ने पहले उनके हाथ में ‘आप ही उम्मीद हैं’ कहते हुए एक पत्र थमाया। जब तक मुख्यमंत्री कुछ समझ पाते उसने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल उसे काबू कर लिया। दिल्ली सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि 40 वर्षीय आरोपी अनिल कुमार शर्मा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर से ही उनके पीछे लगा था। वह सुबह मुख्यमंत्री से मिलने उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर भी गया था।
पुलिस से पूछताछ में अनिल बार-बार अपने बयान बदल रहा था। उसने बताया कि वह पेइंग गेस्ट के तौर पर राजौरी गार्डन में रहता है। उसके परिवार में मां, पत्नी एवं 11 साल की बच्ची है, जो गांव में रहती है। वह गुरुग्राम की कंपनी के स्टोर में काम करता है। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी अनिल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया और ऐसे हमले करने की बात कही। इस दौरान वह आजाद भारत के नारे लगाता रहा है। पुलिस उसके बयान की तस्दीक कर रही है।

Related Articles

Check Also
Close