June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
भारतमाला घोटाला: निलंबित पटवारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मैं निर्दोष हूं’बलौदाबाजार में फैला डायरिया, कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालात का जायजाडिप्टी सीएम शर्मा ने पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में किया जलाभिषेकनवाचार और तकनीक से सशक्त होंगे अन्नदाता : विष्णुदेव सायगद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, युवक की मौत..अवैध सितार निर्माण फैक्ट्री में दबिश, दस्तावेज के अभाव में फैक्ट्री सीलबीजापुर में 13 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पणजांजगीर चांपा पुलिस की सराहनीय पहल: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभ्रष्टाचार का बड़ा खेल: एसईसीएल कुसमुंडा में आकस्मिक सेवा वाले कार्यों में मनमाने रेट से भुगतानकोरबा में सांप का आतंक: मुर्गी के बाड़े में घुसा कोबरा, रेस्क्यु टीम ने किया रेस्क्यु
छत्तीसगढ़राजनीती

कांग्रेस सरकार बनाने नहीं, कलह से निपटने की तैयारी करे- कौशिक

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि कल 11 दिसम्बर को मतगणना के बाद पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कांग्रेस नेता हार के लिए मानसिक रूप से खुद को तैयार कर लें। कांग्रेस को सरकार बनाने की नहीं, बल्कि चुनाव परिणाम सामने आने के बाद उसके कुनबे में जो कलह और घमासान मचने वाला है, उससे निबटने की तैयारी करना चाहिए।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने एक बयान में कहा कि एक्जिट पोल के आंकड़े महज अनुमान हैं। एक स्वस्थ लोकतंत्र में सरकार अनुमानों पर नहीं, अपितु जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास और सरकार की विकास योजनाओं व लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रामाणिकता से बनती है। एक्जिट पोल से कहीं ज्यादा हमारे कार्यकर्ताओं के पुरुषार्थ और समर्पण पर हमें विश्वास है। हमारे कार्यकर्ताओं ने एक-एक मतदाता को मतदान केन्द्र तक पहुंचाकर मतदान कराया है और भाजपा को कार्यकर्ताओं की इस मेहनत का पूरा सुफल मिलेगा। छत्तीसगढ़ में मतदान का प्रतिशत जो बढ़ा है, उसका भी पूरा लाभ भाजपा को मिला है। इसलिए हमारा दृढ़ विश्वास है कि अपने कार्यकर्ताओं से हमें जो फीडबैक मिला है, उसके अनुसार भाजपा चौथी बार पूर्ण व भारी बहुमत की सरकार बनाएगी। हमें किसी बाहरी राजनीतिक शक्ति के सहयोग की भी जरूरत नहीं रहेगी।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जहां परस्पर विश्वास का रिश्ता अटूट होता है, विजय वहीं वास करती है। भाजपा और प्रदेश की जनता -जनार्दन के बीच पिछले 15 वर्षों का विश्वास का यह नाता अटूट रहा है। तमाम हथकंडे अपनाकर भी भाजपा के प्रति जनविश्वास को कांग्रेस डिगा नहीं पाई। भाजपा जनादेश का सम्मान करके स्वस्थ लोकतंत्र में विश्वास रखती है। झूठ, छल-प्रपंच, खरीद फरोख्त जैसे अलोकतांत्रिक आचरण कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र के परिचायक हैं, जिसके चलते कांग्रेस नेताओं को अब अपने प्रत्याशियों तक पर भरोसा नहीं रह गया। तमाम अलोकतांत्रिक और आपराधिक साजिशों के आरोपों से घिरे कांग्रेस नेताओं का भाजपा पर छींटाकशी करना हास्यास्पद तो है ही इससे उनकी तयशुदा हार की बौखलाहट भी व्यक्त हो रही है।

Related Articles

Check Also
Close