September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
BIG BREAKING : कोरबा में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से पुलिस कॉलोनी के तीन बच्चों की मौतधमतरी जिले में सौर सुजला योजना-किसानों की खुशहाली का नया सूरजपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय में कामकाज संभालाबाढ़ प्रभावित मांदर में सहकारी बैंक की खास पहलऔद्योगिक कारखानों के निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारीकृषि विज्ञान केन्द्र बीजापुर के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के खेतों में किया भ्रमणशिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल डेकानि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन पहल : डॉ. रमन सिंहमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईद मिलादुन्नबी पर दी शुभकामनाएँबांगो बांध के 6 गेट खुले, 43,988 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा
छत्तीसगढ़राजनीती

कांग्रेस बताए 2000 से 2003 के बीच का ठीकरा किसके सिर फोड़ रही- श्रीवास्तव

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि किसी समय देश में आपातकाल थोपने वाले कांग्रेस के लोग आज भाजपा पर अलोकतांत्रिक होने का आरोप लगा रहे हैं, इससे ज्यादा हास्यास्पद और कुछ नहीं हो सकता।
संजय श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा कि सन् 2000 से 2003 तक किये गये पाप का ठीकरा कांग्रेस किसके सर पर फोड़ना चाह रही? क्या भूपेश बघेल उस कैबिनेट के हिस्सा नहीं थे। क्या कैबिनेट की सामूहिक जिम्मेदारी के बारे में भूपेश बघेल को नहीं पता? जब बार-बार अपराध कर रहे हैं तो बार-बार मुदकमों का सामना भी करना पड़ेगा। विरोध प्रदर्शन कहां और किस तरह हो, क्या यह सामान्य विवेक भी कांग्रेस के पास नहीं है? अगर बिना अनुमति पूरे गिरोह के साथ कहीं पर अनाधिकृत घुसेंगे, 144 का उल्लंघन करेंगे तो मुकदमा तो होगा ही।
श्रीवास्तव ने कहा कि अच्छा हुआ कांग्रेस ने पहले ही गंगाजल पी लिया। हम कांग्रेस के विसर्जन के बाद उसकी सदगति की कामना करते हैं।
उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों को उपनिवेश जैसा बनाकर रखने वाली कांग्रेस जब आदिवासी हित की बात करती है तो हास्यास्पद लगता है। कांग्रेस ने कभी किसानों के लिए लड़ाई नहीं लड़ी। वह हमेशा किसानों से लड़ती रही है। धान भिगोकर देखने वाले लोग किसानों की बात करते हैं।

Related Articles

Check Also
Close