July 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
बिलासपुर कलेक्टर की अनुकरणीय पहल – पशु व जनहित में सराहनीय कदमसीएम साय ने किया ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभग्रीन उद्यम की परिकल्पना को साकार करने साय सरकार दे रही विशेष पैकेज: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगनबालको महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव“जब कोई साथ नहीं होता… तब ‘आगाज़ इंडिया’ साथ होता है” ‘आख़िरी सफर’ — एक संवेदनशील और मानवीय पहलकोरबा मेडिकल कॉलेज में अब ‘सफाई घोटाला’ ! एक माह का टेंडर बना 6 माह का, अपात्र फर्म को काम देने की तैयारी, 100 की जगह 200 सफाईकर्मी करने की साज़िश ?रायगढ़-रायपुर NH में बिखरे मिले मवेशियों के शव तेज रफ्तार ने ली 18 गायों की जानखाद की किल्लत से परेशान किसानों का फूटा गुस्सा: नेशनल हाईवे पर किया चक्काजामवित्त मंत्री चौधरी ने किया पुसौर में उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभमहिला गांजा तस्कर सहित 3 आरोपियों को 5-5 साल की सजा
छत्तीसगढ़

कांग्रेस को बड़ा झटका: महिला कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने मंत्री अकबर को सौंपा सामूहिक इस्तीफा, कहा- विधायक और उनके पति करते हैं बुरा बर्ताव

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

खैरागढ़। छत्तीसगड़ के खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की राजनीति में एक बार फिर उबाल आया है. ब्लाॉक शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा और उनके पति पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए मंत्री मोहम्मद अकबर को इस्तीफा सौंप दिया है.

गुरुवार को वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर खैरागढ़ के प्रवास पर थे. जहां पिपरिया में बूथ कमेटी की बैठक के बाद ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल और उपाध्यक्ष पूजा धुर्वे ने महिला कांग्रेस की अन्य पदाधिकारियों के साथ मंत्री मोहम्मद अकबर को अपनी पीड़ा बताई. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में विधायक की वजह से उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से वे अपना इस्तीफा सौंप रही हैं.

विधायक और उनके पति पर गंभीर आरोप

खैरागढ़ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल और उपाध्यक्ष पूजा धुर्वे ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि खैरागढ़ की विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा और उनके पति पर महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनते ना ही कोई काम करते हैं. पार्टी में सम्मान देने की बजाय महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव किया जाता है, जिसकी वजह से वे सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैं.

महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा जहां मिलेगा सम्मान वहां जाएंगे

खैरागढ़ ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष – उपाध्यक्ष सहित अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे सभी विधायक की कार्यशैली और उनके बर्ताव से परेशान होकर मजबूरी में इस्तीफा दे रहे हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जहां सम्मान मिलेगा वहां जाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close