August 3, 2025 |
छत्तीसगढ़राजनीती

कांग्रेस के राष्ट्रीय क्या स्थानीय नेता भी जनता के बीच जाने से डर रहे- बृजमोहन

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री एवं रायपुर दक्षिण सीट से भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने आज कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा। वह इस चुनाव में भाजपा का सामना कर पाने की स्थिति में नहीं है। कांग्रेस के राष्ट्रीय तो क्या स्थानीय नेता भी चुनावी माहौल में जनता के बीच जाने से डर रहे हैं।
आज एकात्म परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस का विचित्र कल्चर है। वहां अभी खींचतान ही चल रही है। रविशंकर प्रसाद, उमा भारती, प्रकाश जावड़ेकर एवं स्मृति ईरानी जैसे हमारे राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने सभाएं ली उससे भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बस्तर की नक्सली घटनाओं को मीडिया ज्यादा प्रचारित ना करे। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद भभकती लौ की तरह है, जिसे जल्द बूझ जाना है। बस्तर क्षेत्र का 90 प्रतिशत हिस्सा नक्लवाद से मुक्त हो चुका। भाजपा की चौथी बार सरकार बनेगी तो शेष 10 प्रतिशत हिस्सा भी मुक्त हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों की हितैषी पार्टी है। इस बार 60 किसानों को टिकट दी गई है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने 83 लाख टन धान की खरीदी की। कांग्रेस की सरकार के समय किसानों को दिया गया लोन 300 करोड़ तक था। भाजपा सरकार के समय लोन की राशि बढ़कर 4 हजार करोड़ हो गई। प्रदेश में पहले 500 सोलर पम्प भी नहीं थे। आज संख्या 56 हजार सोलर पम्प तक जा पहुंची है। भाजपा सरकार उन्नत खेती को प्रोत्साहित करती रही है। इसमें 70 प्रतिशत तक उत्पादन की स्थिति में 10 प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिलता है। भाजपा सरकार ने करीब 4 हजार करोड़ बीमा राशि का भुगतान किया। सिंचाई का रकबा जो 20 प्रतिशत हुआ करता था आज बढ़कर 36 प्रतिशत हो गया। सरकार ने किसानों से न सिर्फ समर्थन मूल्य पर धान खरीदा बल्कि 300 रुपये के हिसाब से बोनस राशि का भुगतान भी किया।
टिकट वितरण तो लेकर जगह-जगह उपजे असंतोष के सवाल पर बृजमोहन ने कहा कि लोकतंत्र में सब को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन अगर कोई अनुशासनहीनता करे तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close