June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़राजनीती

कर्नाटक की रिसॉर्ट पॉलिटिक्स का अनुसरण छग में भी कर सकती है कांग्रेस

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। चुनाव परिणाम आने से पहले कांग्रेस खरीद फरोख्त जैसे खतरे का ठोस उपाय ढूंढ लेना चाह रही है। माना जा रहा है कांग्रेस कर्नाटक वाले नुस्खे को छत्तीसगढ़ में भी आजमाने पर विचार कर रही है। कर्नाटक में खरीद फरोख्त से निपटने के लिए कांग्रेस ने अपने नवनिर्वाचित विधायकों को रिसॉर्ट में ले जाकर रखा था। 
हालांकि कांग्रेस के बड़े नेता मानकर चल रहे हैं कि उनकी 50-51 सीट आना तय है और दिल्ली में पिछले दिनों कांग्रेस आलाकमान राहुल गांधी के समक्ष भी इन्होंने कुछ इसी तरह की बात रखी थी, लेकिन भाजपा एवं छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की ओर से सरकार बनाने के जो अपने-अपने दावे हो रहे हैं उससे कांग्रेस काफी सतर्क हो गई है। यहां यह भी बताना उचित होगा कि हाल ही में प्रदेश के बड़े कांग्रेस नेता दिल्ली में बुलाई गई बैठक में शामिल होने गए, राहल गांधी ने उनको आगाह किया कि जब तक मतगणना पूरी नहीं होती बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। खरीद फरोख्त जैसे खतरे को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी एम.एल.पुनिया की चिंता बढ़ी हुई है। विचार यही हो रहा है कि चुनाव परिणाम आते ही बिना देर किए सभी विधायकों को छत्तीसगढ़ से बाहर ले जाया जाए। बाहर ले जाने के लिए आंध्रप्रदेश, तेलांगाना एवं ओड़िशा जैसे राज्यों पर विचार हो रहा है। तीनों पड़ोसी राज्य इसलिए कि ये हर दृष्टि से सुरक्षित माने जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर यहां से कुछ घंटों के अंतराल में सभी विधायकों को राजधानी रायपुर लाया जा सकता है। विशेषकर विशाखाट्टनम (आंध्रप्रदेश) एवं जगन्नाथपुरी (ओड़िशा) जैसे स्थानों पर विचार हो रहा है।  

Related Articles

Check Also
Close