August 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मुख्यमंत्री साय ने नगर पालिका जशपुर को दिया बड़ा विकास उपहारबीजापुर बाढ़ में बही लड़कियों की लाश मिली, झाड़ियों से बरामदग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने शुरू होगा ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रमकोरबा में 52 हाथियों का झुंड खेतों में घुसा,50 किसानों की फसल को नुकसानकोरबा डायल-112 चालकों की मांग, नियमित वेतन और सुविधाएंमुख्यमंत्री साय का स्वागत करने जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारी बस से रवानाबस्तर में भारी भूस्खलन: सरगीगुड़ा पहाड़ समतल; जनहानि नहींमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना विदेश दौरा ख़त्म कर स्वदेश लौट आये..नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा बलों ने बरामद किए 300 से अधिक हथियार और विस्फोटक सामग्रीलोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को किया खारिज
छत्तीसगढ़

ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, सर्वे के आदेश किसानों को दी जाएगी सहायता राशि

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की वजह से किसानों की फसलें खराब हुई हैं। लगातार इस आशय की शिकायत मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने कलेक्टरों से किसानों की फसलों को हुई क्षति की पूरी जानकारी मंगाई है। साथ ही प्रभावित किसानों को सहायता राशि का भुगतान करने के निर्देश भी दिए हैं। भूपेश बघेल सरकार लगातार किसानों को राहत देने का काम कर रही है। ऋणमाफी और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने के बाद अब किसानों को अकस्मात हुए नुकसान में राहत पहुंचाने का काम किया जाएगा।
राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव ने कलेक्टरों को चि_ी लिखकर राज्य के कई क्षेत्रों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुई क्षति की जानकारी मंगाई है। कलेक्टरों से कहा गया है कि वे प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम से रबी फसल की क्षति का आकलन कराएं। साथ ही 33 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति होने की स्थिति में किसानों को सहायता राशि के भुगतान करने को कहा गया है।

Related Articles

Check Also
Close