July 31, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
बिलासपुर में आर्किटेक्ट फर्जीवाड़ा : 10 साल से चल रहा था नक्शा पासिंग का खेल, असली खुलासा अब हुआASI का भ्रष्ट खेल उजागर: रिश्वत लेकर आरोपी को लौटाया जब्त मोबाइल, कोर्ट आदेश को दिखाया ठेंगा — शिकायत करने पर दी धमकी, ऑडियो वायरलमहिला अधिकारी ने डीएमसी के खिलाफ की थी झूठी शिकायत ! प्रशासन की जांच में आरोप पाए गए गलत, किसके शह पर बिछाए गए थे मोहरे पढ़िए पूरी रिपोर्ट…शोक समाचार :  पत्रकार एवं छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा नहीं रहेONC BAR पर प्रशासन की चुप्पी पर उठा विवाद, विश्व हिंदू परिषद ने जताई नाराज़गीबिलासपुर कलेक्टर की अनुकरणीय पहल – पशु व जनहित में सराहनीय कदमसीएम साय ने किया ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभग्रीन उद्यम की परिकल्पना को साकार करने साय सरकार दे रही विशेष पैकेज: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगनबालको महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव“जब कोई साथ नहीं होता… तब ‘आगाज़ इंडिया’ साथ होता है” ‘आख़िरी सफर’ — एक संवेदनशील और मानवीय पहल
मनोरंजन

ऐश्वर्या-सलमान-अभिषेक पर विवादित ट्वीट करने के बाद विवेक ओबेरॉय ने डिलीट किया पोस्ट, मांगी माफी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

लोकसभा चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल की चारो ओर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर आम आदमी से लेकर राजनैतिक हस्तियां और बॉलीवुड सितारें भी इन रूझानों पर अपनी राय रख रहे हैं। लेकिन बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय एग्जिट पोल के रूझानों को लेकर ऐसा ट्वीट किया, जिसे लेकर वह विवादों में घिर गए हैं। अभिनेता विवेक ओबरॉय ने एग्जि पोल को लेकर एक टिप्प्णी के साथ एक मीम शेयर किया। जिसके बाद माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म ट्विटर पर उनकी आलोचना होने लगी। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि इस मामले पर महिला आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। विवादों से घिरने के बाद अब विवेक ओबरॉय ने अपने विवादित पोस्ट को अपने सोशल साइट से डिलीट कर दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी गलती मानते हुए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के जरिए माफी भी मांगी हैं।
विवेक ओबरॉय ने अपने पोस्ट में लिखा है कि कई बार पहली नज़र में किसी एक को जो चीज़ मज़ेदार और नुकसान नहीं पहुंचाने वाली लगती है, वो दूसरों को ऐसी नहीं लगती है। विवेक एक दूसरे पोस्ट में लिखा कि मैंने बीते 10 सालों में दो हज़ार से ज़्यादा वंचित लड़कियों की मदद के लिए काम किया है। मैं महिलाओं का अनादर करने के बारे में कभी सोच भी नहीं सकता। अगर मेरे मीम को शेयर करने से किसी एक महिला को भी बुरा लगा है तो मैं माफी मांगता हूं। अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है।
ऐश्वर्या-अभिषेक-सलमान को लेकर ट्वीट करने पर विवेक ने कहा- जब मैंने कुछ गलत नहीं किया तो माफी कैसी
दरअसल एग्जिट पोल पर अपनी बात रखते हुए विवेक ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें अभिनेत्री एश्वर्या राय को सलमान खान के साथ, विवेक ओबरॉय के साथ और आख़िर में पति अभिषेक बच्चन, बेटी आराध्या बच्चन के साथ दिखाया गया है। तस्वीर पर लिखा है- ‘ओपिनियन पोल, एग्ज़िट पोल-नतीजे।
इस मीम को शेयर करते हुए विवेक ने बड़े ही हल्के अंदाज में लिया, लेकिन लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स समेत तमाम लोगों का गुस्सा भड़क गया। इसे एक महिला के प्रति अपमानजनक बताया गया। पहले तो विवेक अपना बचाव कर रहे थे। विवेक का कहना था कि उन्हें नहीं लगता कि इससे किसी की भावनाएं आहत होंगी। जब उन्होंने कुछ गलत नहीं किया तो माफी किस बात की। पहले विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन थोड़ा अटपटा था।

Related Articles

Check Also
Close