June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोक
छत्तीसगढ़

एयर ओडिशा के साथ खत्म किया सरकार ने अनुबंध

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर । राज्य सरकार ने एयरलाइंस कंपनी एयर ओडिशा के साथ अपने अनुबंधन को खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में इसकी जानकारी दी। इसके पीछे एयर ओडिशा की उड़ान में लगातार दिक्कतों को बताया गया है।
जगदलपुर से कांग्रेस विधायक रेखचंद जैन ने सवाल किया कि रायपुर-जगदलपुर-विशाखापट्नम घरेलू विमान सेवा का शुभारंभ कब हुआ था? वर्तमान में इस सेवा के संचालन की क्या स्थिति है? उक्त विमान सेवा के संचालन के लिए किस कंपनी से अनुबंध किया गया था? क्या उक्त कंपनी से किया गया अनुबंध भंग हो गया है? यदि हां तो इसका कारण क्या है? इसके जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि इस घरेलू विमान सेवा का शुभारंभ 14 जून 2018 को किया गया था। वर्तमान में विमान सेवा संचालन बंद है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से रीजनल कनेक्टिविटी योजना अंतर्गत घरेलू विमान सेवा के लिए अनुबंध किया गया था।
रायपुर-जगदलपुर- विशाखापट्नम मार्ग के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय एवं विमानन कंपनी एयर ओडिशा एविएशन प्रायवेट लिमिटेड के बीच अनुबंध किया गया था। वर्तमान में केंद्र शासन द्वारा एयर ओडिशा से किया गया अनुबंध रद्द कर दिया गया है क्योंकि कंपनी द्वारा नियमित रुप से विमान सेवा का संचालन नहीं किया जा रहा था।

Related Articles

Check Also
Close