September 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
प्रोजेक्ट पाई पाई : एसबीआई चीफ मैनेजर ने दिए वित्तीय योजनाओं की जानकारीकारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री ने दिए कड़े निर्देशप्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत छात्रों एवं कर्मचारियों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण12 घंटे से शबरी नदी में फंसे व्यक्ति को भारतीय वायुसेना व जिला प्रशासन ने सुरक्षित निकालास्टिंग वीडियो के बाद परिवहन कार्यालय में हड़कंप, डीटीओ बोले – आधारहीन वीडियो से भयादोहन की आशंका, भ्रष्टाचार पर शिकायत के लिए कलेक्टर से संपर्क का रास्ता खुलाबाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी,मुख्यमंत्री की पहल पर पूनम को मिली पुस्तकें और नया टेबलेटदीदी के गोठ सीएम साय ने दीदियों को प्रेरित किया, स्व-सहायता समूहों की सफलता की कहानियाँ बनी मिसालकोरबा में रेल्वे कर्मचारियों की हड़ताल: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने किया समर्थनआगाज़ इंडिया का महादान: विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन,थैलेसीमिया पीड़ितों को मिला जीवनदानमौत का अड्डा बन चुका मेडिकल कॉलेज अस्पताल – अधीक्षक गोपाल कंवर की नाकामी ने ली एक और माँ की जान
छत्तीसगढ़

इलाज का झांसा देकर डॉक्टर ने मरीज का निकाला गुप्तांग

फोरम ने 5 लाख अर्थदंड की सजा सुनाई

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बिलासपुर। इलाज कराने आए मरीज का डॉक्टर ने झांसा देकर गुप्तांग निकाल लिया । प्रार्थी ने डॉक्टर के खिलाफ जिला उपभोक्ता फोरम में याचिका दायर किया, जिसकी सुनवाई करते हुए फोरम ने डॉक्टर को दोषी करार देते हुए 5 लाख रुपए अर्थदंड लगाया है।
मामला मुंगेली जिले के ग्राम पथरिया का है। यहां सेवा सदन के नाम से क्लीनिक चलाने वाले डॉ. आंनद माझी एमबीबीएस. एमएस पर ग्राम गंनाधारी निवासी राकेश श्रीवास ने इलाज के दौरान उसके गुप्तांग निकालने का आरोप लगाते हुए उपभोगता फोरम में याचिका दायर की थी। आवेदक ने फोरम को बताया की शादी होने के 19 साल बाद भी संतान नहीं होने के कारण अगस्त 2०14 को वह जांच कराने उक्त क्लीनिक गया। जहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद बताया कि उसका एक अंडकोष उपर चढ़ गया है। जिसे आपरेशन करके ठीक किया जा सकता है। उसके बाद उसकी संतान हो जाएगी। डॉक्टर के परामर्श अनुसार आवेदक ने सोनोग्राफी और जांच कराने के बाद 28 अगस्त 2०14 को उस डॉक्टर से ऑपरेशन कराया। इस दौरान डॉक्टर ने उसका एक अंडकोष ही काट कर अलग निकाल दिया। दो
दिन बाद अस्पताल से उसे छुSी भी दे दी गई। कुछ दिनों बाद आवेदक को कटे स्थान पर तेज दर्द हुआ। लिहाजा वह फिर से डॉ.माझी के पास गया। जहां डॉक्टर ने उसे बताया की उसने उसका अंडकोष काट कर अलग कर दिया गया था। उस स्थान पर सूजन होने से दर्द हो रहा है। वह ठीक हो जाएगा। यह बात सुनते ही पीड़ित के होश गुम हो गए। उसने डॉ. माझी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया, जहां पैरवी के बाद फोरम ने फैसला सुनाया कि डॉक्टर मरीज के रोग का इलाज न कर उसके शरीर का अंग काटा है, जो गलत है। लिहाजा फोरम ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ 5 लाख रुपए हरजाना भरने की सजा सुनाई है।
——————–

Related Articles

Check Also
Close