June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
स्वच्छता दीदियों का ड्राईविंग लाईसेंस बनाने 02 जुलाई को सियान सदन में लगेगा शिविरकोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ठेका घोटाला : डॉ. गोपाल कंवर और लेखाधिकारी अशोक कुमार महिपाल की जोड़ी का कमाल, ठेकेदार मालामाल…भारतमाला घोटाला: निलंबित पटवारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मैं निर्दोष हूं’बलौदाबाजार में फैला डायरिया, कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालात का जायजाडिप्टी सीएम शर्मा ने पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में किया जलाभिषेकनवाचार और तकनीक से सशक्त होंगे अन्नदाता : विष्णुदेव सायगद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, युवक की मौत..अवैध सितार निर्माण फैक्ट्री में दबिश, दस्तावेज के अभाव में फैक्ट्री सीलबीजापुर में 13 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पणजांजगीर चांपा पुलिस की सराहनीय पहल: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
छत्तीसगढ़

आपसी समन्वय और धार्मिक सद्भाव पूर्वक मनाएं ईद-उल-जुहा पर्व : कलेक्टर श्री संजीव झा, ईद उल जुहा पर्व मनाने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

कोरबा/ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर कलेक्टर श्री संजीव झा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में 29 जून को ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व आपसी भाईचारे व धार्मिक सद्भावनापूर्ण ढंग से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर श्री संजीव झा ने मुस्लिम जमात के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे पहले की तरह इस बार भी आपसी समन्वय और भाईचारे की भावना के साथ ईद-उल-जुहा पर्व को मनाएं। कलेक्टर श्री संजीव झा ने पर्व के मद्देनजर ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बारिश के मौसम को देखते हुए भी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश नगर निगम को दिए गए हैं। मस्जिदों व ईदगाहों जाने वाले मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
कलेक्टर श्री झा ने कहा कि धार्मिक सद्भावना कायम रहे इसके लिए सभी को एक दूसरे के धर्म और आस्था का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के भ्रामक सूचनाओं के प्रचार-प्रसार से बचना चाहिए। ऐसे लोगों पर खुद भी नजर रखें और इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को तत्काल देवें ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाया जा सके।
बैठक में उपस्थित मुस्लिम जमात के पदाधिकारियों ने बताया कि बकरीद पर्व मनाने के लिए उनकी ओर से तैयारी कर ली गई है। ईद-उल-जुहा पर्व में सुबह जमात के लोग ईदगाह व मस्जिदों में जाकर नमाज अता करते हैं। जिले के शहरी, उपनगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 6 से 9 बजे तक नमाज अता कर लिया जाएगा। इसके पश्चात परंपरा अनुसार अपने-अपने घरों में कुर्बानी का पर्व मनाएंगे। ईद-उल-जुहा पर्व के दौरान किसी भी तरह के धार्मिक जुलूस रैली और सभा का आयोजन नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने पर्व के पूर्व सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए और बिजली, पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शांति समिति की बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, विजेंद्र पाटले, एडीश्नल एसपी श्री अभिषेक वर्मा, एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे, सिटी मजिस्ट्रेट रूचि शार्दुल, मुस्लिम समाज के पदाधिकारी व सदस्यों के अलावा राजनीतिक दल व अन्य संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close