August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में हो रहा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजनफर्जी IPS ने रिपोर्टर को किया फोन, ठगी की कोशिशउपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

अकबर ने नियमो के उलंघन करने वाले उद्योगों पर कार्यवाही करने के दिए निर्देश

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने बुधवार को मंत्रालय में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, ग्राम एवं नगर निवेश, रायपुर विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल और अटल नगर विकास प्राधिकरण के कार्यों तथा विकास गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की।

     

मोहम्मद अकबर ने सबसे पहले पर्यावरण संरक्षण मंडल के काम-काज की जानकारी ली। उन्होंने रायपुर और कोरबा शहर में वायु प्रदूषण को कम करने सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों शहरों का सीईपीआई इंडेक्स प्रदूषण 60 से 80 के बीच है।

उन्होंने कहा कि मंडल के अधिनियमों और नियमों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों तथा संस्थाओं के विरूद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाए। श्री अकबर ने शहरों से निकलने वाले ठोस अपशिष्ट विशेषकर प्लास्टिक अपशिष्ट के उचित प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि प्लास्टिक अपशिष्ट का सीमेंट संयंत्रों में फ्यूल के रूप में उपयोग किए जाने की योजना शुरू की गई है। श्री अकबर ने सीमेंट संयंत्रों को नगरीय निकायों से प्लास्टिक अपशिष्ट लेने के लिए प्रेरित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उन्होंने प्रदेश की नदियों और जल स्त्रोतों की जल गुणवत्ता समय-समय पर जांच करने के निर्देश दिए। कवर्धा क्षेत्र की दो नदियों सकरी और हाफ के जल प्रदूषण को भी जांचने के लिए तत्काल उपाय करने निर्देशित किया गया।

श्री अकबर ने राज्य स्तरीय पर्यावरण एसेसमेंट अथॉरिटी द्वारा माईनिंग एवंरेत उत्खनन के संबंध में एनओसी जारी करने की प्रक्रिया की जानकारी ली । उन्होंने कहा कि रेत उत्खनन में समस्त पर्यावरणीय नियमों का पालन सुनिश्चित होना चाहिए।

इसके लिए अधिकारी रेत उत्खनन क्षेत्रों का नियमित दौरा करें। श्री अकबर ने धान के भूसे से बिजली बनाने वाले बायोमॉस संयंत्रों में कोयले का उपयोग रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए।

मोहम्मद अकबर ने नगर तथा ग्राम निवेश संचालनालय के कार्यों की समीक्षा के दौरान अनाधिकृत विकास के नियमितिकरण के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए अभियान चलाने कहा। श्री अकबर ने कहा कि ग्राम एवं नगर निवेश के अंतर्गत प्राप्त होने वाले ऑनलाइन आवेदनों के निरकरण के लिए विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

श्री अकबर ने कमल विहार योजना और सिटी सेंटर मॉल से संबंधित मामलों पर अधिकारियों से चर्चा की और इन दोनों योजनाओं के साथ-साथ अटल नगर में वेदांता अस्पताल को जमीन आवंटन प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री अकबर ने अटल विकास प्राधिकरण की गतिविधियों की चर्चा में अटल विकास नगर की पूरी योजना की जानकारी ली।

Related Articles

Check Also
Close