January 16, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
श्रमिकों का संबल बने श्रम मंत्री: 75 हजार से अधिक परिवारों को 28.41 करोड़ रुपये की मददखुंटे ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, पार्टी को लगा बड़ा झटका…सुकमा में 7 नक्सली गिरफ्तारCRPF ने ग्रामीणों के लिए खोला अस्पताल, 24 घंटे मिलेगी सुविधाहाईकोर्ट के एडिशनल-डिप्टी एजी बने सायबर ठगी के शिकार…लखमा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में कांग्रेस की बैठकभाजपा-कांग्रेस में चिटफंड पर पोस्टर वार, सोशल मीडिया बना हथियारप्रदेश में 124 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदीमहाकुंभ में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना छत्तीसगढ़ पैवेलियन, पहुंच रही है भारी भीड़असफलता से घबराएं नहीं, जीवन में सीख लेते हुए आगे बढ़ें : जगदीप धनखड़
छत्तीसगढ़राजनीती

स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, उमा भारती, रामकृपाल व अर्जुन मुंडा आज छत्तीसगढ़ में 

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, उमा भारती, रामकृपाल यादव  व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा आज सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रवास हैं। वे प्रथम चरण के 18 विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों और आम सभा में सम्मिलित होंगे ।
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी राजनांदगांव जिले के स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी। स्मृति इरानी अपने तय कार्यक्रम के तहत दोपहर 2.45 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगी। हेलीकाप्टर से राजनांदगांव जिले के स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होने रवाना होंगी। दोपहर 3.15 बजे डोंगरगढ़, शाम 4.05 बजे  डोंगरगांव और शाम 4.55 बजे राजनांदगांव में आमसभा को संबोधित करेंगी। शाम 5.45 बजे रायपुर पहुंचेंगी और  शाम 7 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक  दोपहर 1.50 बजे मोहला मानपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे।  दोपहर 2.45 बजे मोहला मानपुर से प्रस्थान कर अंबागढ़ चौकी में  दोपहर 3.10 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे। 4.05 अंबागढ़ चौकी से प्रस्थान कर 4.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। शाम 7.40 बजे दिल्ली रवाना होंगे। केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे खैरागढ़ में आमसभा को संबोधित करेंगीं। दोपहर 1.30 बजे हेलीकाप्टर से नागपुर रवाना होंगी।  केन्द्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल यादव 11 बजे  कांकेर में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे पखांजुर में आमसभा को संबोधित करेंगे।  भोजन उपरांत भानुप्रतापपुर रवाना होंगे।  दोपहर 3 बजे भानुप्रतापपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे और शाम 7.40 बजे दिल्ली प्रस्थान करेंगे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 11.10 बजे नारायणपुर से कोंटा प्रस्थान कर 11.30 बजे कोंटा में आमसभा को संबोधित करेंगे।  दोपहर 12.35 बजे कोंटा से बस्तर प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बस्तर (बकावंड) में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.15 बजे बस्तर से प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे कोण्डागांव में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे।  कोंडागांव से शाम 4 बजे प्रस्थान कर शाम 5 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और  शाम 7 बजे दिल्ली रवाना होंगे।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close