August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस का भव्य शुभारंभ, सीएम साय ने दिखाई हरी झंडीथाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ मारपीट, TI और स्टाफ के खिलाफ FIRरेबीज से संक्रमित मरीज की मौत, अंबेडकर अस्पताल ने जारी किया तथ्यात्मक बयानरायगढ़ के जंगल में बाघ की दस्तक, वन विभाग अलर्ट…एक्सिस बैंक में करोड़ों की धोखाधड़ी, पूर्व अधिकारी और उसकी पत्नी गिरफ्तारशर्म करो एमएस साहब ! सरकारी नौकरी की मलाई खा रहे, लेकिन बिलासपुर में चला रहे निजी क्लिनिक – कब बंद होगा ये दोहरा खेल ?1200 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तारधमतरी में गौ-तस्करी करते सात आरोपी गिरफ्तार2 लाख के ईनामी नक्सली सहित 3 नक्सली गिरफ्तारमंत्री राजवाड़े ने शबरी एंपोरियम, और गारमेंट फैक्ट्री का किया अवलोकन
छत्तीसगढ़

सुकमा में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़:4 नक्सलियों के घायल होने की खबर, 8 लाख रुपए के इनामी नक्सली को खोजने निकले थे जवान

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

सुकमा जिले में शनिवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में करीब 4 नक्सलियों के घायल होने की खबर है। हालांकि, घायल नक्सलियों को उनके साथी घटना स्थल से लेकर भाग निकले हैं। मौके पर कई जगह खून के धब्बे मिले हैं। फिलहाल, फोर्स अब भी मौके पर ही मौजूद है। बताया जा रहा है कि 8 लाख रुपए के इनामी नक्सली की सूचना पर जवान सर्चिंग पर निकले थे। मामला भेज्जी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मरईगुड़ा-रेगड़गट्टा क्षेत्र में नक्सली कमांडर मंगड़ू और वेट्टी भीमा समेत भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। सइसी सूचना के बाद DRG के जवानों को शुक्रवार की रात मौके के लिए रवाना किया गया था। शनिवार की सुबह जैसे ही जवान जंगल पहुंचे तो वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दिया। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया।

करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। ऐसा बताया जा रहा है कि, जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा था। हालांकि, घने जंगल का फायदा उठाकर नक्सली किसी तरह मौके से भाग निकले हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि, अलग-अलग जगहों पर खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस अफसरों का दावा है कि करीब चार नक्सलियों को गोली लगी है। घायल नक्सलियों को उनके साथी अपने साथ लेकर चले गए हैं। फिलहाल जवान अब भी मौके पर मौजूद हैं। इलाके की सर्चिंग की जा रही है। जवानों के लौटने के बाद मामले पर और भी खुलासा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close