July 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
कांग्रेस शासनकाल के 5 लाख लंबित आवेदनों का 161 करोड़ के भुगतान का निर्णयमोर गांव मोर पानी महाभियान से कांकेर में जल संरक्षण को मिला बढ़ावामंत्री राजवाड़े ने किया ‘मोर गोठ ल सुनगा, हर घर मुनगा’ अभियान का शुभारंभबस की टक्कर से 2 बाइक सवारों की मौत, चालक गिरफ्तारनक्सल पुनर्वास नीति के तहत आईईडी विस्फोट पीड़ित को 5 लाख रुपए की सहायता राशिपूर्व पंचायत पदाधिकारियों से जनपद सोनहत व बैकुंठपुर में लाखों की बकाया वसूलीप्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा पर रवानागौमांस के साथ 4 गिरफ्तार2 हजार से ज्यादा टीचर बनेंगे प्राचार्यपुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने युवक को मार डाला,25 सालों में 1821 लोगों की ली जान…
छत्तीसगढ़राजनीती

सीट तो नहीं अपना सिर ही बचा ले कांग्रेस- भाजपा

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। बिलासपुर में कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष पाण्डे व पूर्व विधायक अशोक अग्रवाल के मध्य तकरार की आ रही खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुनील सोनी ने कहा कि यह कांग्रेस की संस्कृति है, जिसे लगातार ढोया जा रहा है। ना ये कल बदले ना आज इनके बदलने के आसार हैं। 15 वर्षों से सत्ता से वंचित कांग्रेसियों की कुत्सित मनोवृत्ति धीरे-धीरे कर बाहर आते जा रही है। विकास निरंतरता के चलते डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की दिख रही स्पष्ट जीत से बौखलाये कांग्रेसी मर्यादाओं की सारी हदें पार करते दिख रहे हैं। जिस प्रकार बिलासपुर में कांग्रेसियों के आपसी तू तू मैं मैं से उनकी ही पार्टी की महिलायें एवं कार्यकर्ताओं को शर्मिन्दगी झेलना पड़ा यह छत्तीसगढ़ प्रदेश की संस्कृति नहीं है। कांग्रेस पार्टी के लड़ाई के चर्चे रोज बाहर आ रहे हैं प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष जैसे बड़े नेता लड़ रहे हैं तो छोटे नेता तो उसका अनुकरण ही करेंगे। सोनी ने कहा कि इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ेगा।

Related Articles

Check Also
Close