August 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम : युवा साथी फाउन्डेशन संस्था के द्वारा 50 टीबी मरीजों को लिया गया गोदउपमुख्यमंत्री शर्मा ने पाटेश्वर धाम में राम जानकीदास जी महाराज की समाधि स्थल में पहुँचकर उन्हें दी श्रद्धांजलिजिले में चलाया जा रहा है ’बने खाबो-बने रहिबों’ विशेष जांच व जागरूकता अभियानसीबीएसई क्लस्टर-2 बैडमिंटन टूर्नामेंट में डीपीएस रायपुर बना चैंपियन, लगातार दूसरे साल जीता गोल्डआकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम में लखनपुर ब्लॉक को मिला रजत पदकमेकाहारा में हृदय की जटिल सर्जरी: एक साथ हुआ बाईपास और 3 वॉल्व का ऑपरेशनस्वतंत्रता दिवस स्वच्छता पखवाड़ा: रायपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता अभियानबूढ़ातालाब’ की पुकार: आदिवासी समाज ने नाम पुनर्स्थापन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन”ग्राम यात्रा की ख़बर का असर : कोरबा में 10 करोड़ का फिक्स टेंडर निरस्त, अफसरशाही की मिलीभगत पर गिरी गाज !आरक्षक के खिलाफ एसपी को मिली ब्लैकमेलिंग की शिकायत, सस्पेंड किए गए
नेशनल

सीएम योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-इन्हें वोट देना महापाप

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के अजमेर में बुधवार को चुनावी सभा में निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में दंगे दिए, आतंकवाद दिया, नक्सलवाद दिया और यहां तक भ्रष्टाचार को जन्म दिया। इसीलिए कहता हूं कि जो विकास में बाधक हो, सुशासन में बाधक हो और राष्ट्रवाद के मार्ग में बाधक हो, उस कांग्रेस को वोट देने की बात तो दूर अगर उसे छूने का प्रयास भी करेंगे तो अपने-आप में महापाप का कारण बनेगा।
योगी आदित्यनाथ यहीं नहीं रुके राहुल गांधी पर भी सीधे हमला बोलते हुए कहा कि उन पर तो कांग्रेस के नेता भी विश्वास नहीं करते। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि उनके पूर्वजों की सरकार में किसानों व गरीबों के साथ अन्याय क्यों हुआ? कांग्रेस के पास देने के लिए विकास है ही नहीं। उसका विकास से दूर-दूर तक संबंध नहीं है। राजस्थान हो या देश कांग्रेस ने सर्वाधिक समय तक राज किया। उन्होंने कहा कि इस देश के चार हिंदू बाहुल्य महत्वपूर्ण प्रदेश बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जिनसे आज तीन नए राज्य बने हैं। बिहार से झारखंड, मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड ये सात जो हिंदी भाषी बाहुल्य राज्य में कांग्रेस के समय बीमारू राज्य हो गए थे।
योगी आदित्यनाथ यहीं नहीं रुके कांग्रेस पर और तीखे हमले करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में ऐसा कोई दिन नहीं जब कश्मीर में चार-छह से लेकर 10 आंतकवादी मार न गिराए जा रहे हो। यही कांग्रेस आतंकवादियों को बिरयानी खिलाने का काम करती थी। उनको इनमें वोटबैंक दिखाई देता था। वह सम्मान करती थी, हमने इन्हें मारने का काम किया। आतंकवादियों को मारने का काम भाजपा ही कर सकती है। भाजपा सरकार रामराज्य लाने का काम कर रही है। हमने भेदभाव नहीं किया। हमने तो सबके साथ सबके विकास की बात कही।
उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश व मिजोरम में मतदान हो रहा है। इसके पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। मध्य प्रदेश और मिजोरम के मतदान में जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में दिख रहा है। हर सर्वे यही कहता है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा चौथी बार सरकार बनाएगी। राजस्थान की स्वाभिमानी जनता से अपील करने आया हूं कि वह वसुंधारा राजे के नेतृत्व में भाजपा की सरकार लगातार दूसरी बार भी बनने में मदद करे।

Related Articles

Check Also
Close