March 13, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
सीडी कांड में CBI ने लगाई रिवीजन याचिका, पूर्व सीएम की मुश्किलें बढ़ीं…राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएंतहसीलदार की कार्रवाई से परेशान किसान ने जहर पिया, हालत नाजुकबालको की उन्नति से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बनाया हर्बल गुलालमहिला समूहों का हुनर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदमभालुओं के हमले में सफाई कर्मी घायल, राहगीरों ने पहुँचाया अस्पतालस्वरोजगार योजनांतर्गत सहायता से संचिता ने पैतृक व्यवसाय को दी नई दिशाअंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का होगा प्रतीकात्मक होलिका-दहनसमूह की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट मे लगाए हर्बल गुलाल क़ा स्टॉलस्वच्छता दीदियों को कचरा प्रबंधन के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़नेशनलराजनीती

सिंहदेव के नाम पर हो सकता है फैसला

कमलनाथ मध्यप्रदेश एवं गहलोत राजस्थान के सीएम

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ होंगे एवं राजस्थान के अशोक गहलोत। आज रात कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निवास में हुई बैठक के बाद यही संकेत मिले। माना जा रहा है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद का फैसला कल होगा। टी.एस. सिंहदेव के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री होने की संभावना जताई जा रही है। 
मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को लेकर आज दोपहर से लेकर रात तक राहुल गांधी के निवास में मैराथन बैठक चली। उल्लेखनीय है कि राजस्थान से अशोक गहलोत एवं सचिन पायलट तथा मध्यप्रदेश से कमलनाथ व ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुख्यमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदारी थी। 2019 के मध्य में होने जा रहे लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने किसी भी तरह की जोखिम लेना मुनासिब नहीं समझा। अशोक गहलोत तथा कमलनाथ के दीर्घ राजनीतिक अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें क्रमशः राजस्थान, मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी जा रही है। हालांकि दिल्ली में हुए इस निर्णय के विरोध में राजस्थान में सचिन पायलट तथा मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन माना यही जा रहा है कि इन दोनों काबिल युवा नेताओं को मनाने में कांग्रेस आलाकमान कामयाब रहे। दूसरी तरफ आज रात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद को लेकर राहुल गांधी की आब्जर्वर मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पार्टी महासचिव पी.एल. पुनिया से लंबी बातचीत हुई। संकेत यही मिल रहे हैं कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का फैसला 14 दिसंबर को होगा। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री पद के लिए टी.एस. सिंहदेव का नाम ऊपर माना जा रहा है। हालांकि छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल भी मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। 

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close