July 12, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
कोरबा के युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर, रायपुर में कर सकेंगे सिविल सेवा परीक्षा हेतु निःशुल्क आवासीय कोचिंगभाजपा नेता ननकी राम कंवर ने राज्यपाल से की मुलाकात, कोरबा जिले की समस्याओं से किया अवगतराजधानी रायपुर में लखपति महिला पहल पर राष्ट्रीय कार्यशालाशिक्षक ऐसा पढ़ाएं जिसे विद्यार्थी जीवन भर याद रखें : राज्यपालनाम के अनुरूप विश्वविद्यालय प्रगति करें : राज्यपालकोरबा मेडिकल कॉलेज में सेटिंग, सांठगांठ और करोड़ों की बंदरबांट — गोपाल कंवर की लीला का पर्दाफाशखेती में तकनीकी नवाचार से समृद्धि की ओर बढ़ते नवागढ़ के किसान -संतोष साहू बन रहे प्रेरणा स्रोतअंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 1500 मीटर दौड़ में सुखदेव ने जीता स्वर्ण पदकजो स्थान शरीर में प्राण का होता है, वही स्थान राष्ट्र में विराट का है: चंद्राकरगुरुपूर्णिमा पर माँ सर्वमंगला घाट कोरबा पर की गयी हसदेव आरती
मनोरंजन

शादी के 6 महीने बाद नेहा धूपिया बनी मां, घर आई नन्ही परी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी शादी के 6 महीने बाद मां-बाप बन गए हैं। मई 2018 में शादी के बंधन में बंधे नेहा और अंगद के घर बेटी हुई है। खबरों के अनुसार नेहा ने मुंबई के खार स्थिर वीमेन्स हॉस्पिटल में 18 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे अपने पहले बच्चे को जन्म दिया हैं।
नेहा और अंगद के परिवार को इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स की ओर से बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। नेहा और उनकी बेटी दोनों ही सेहतमंद हैं।
नेहा और अंगद बेदी ने इसी साल एक गुरूद्वारे में गुपचुप शादी की थी और तभी से अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हैं। पिछले दिनों खुद अंगद ने कुबूल किया कि नेहा शादी से प्रेग्नेंट हो गईं थीं, इसलिए उन्हें गुपचुप शादी करनी पड़ी।
प्रेग्नेंसी के दौरान नेहा का स्टाइल सेंस चर्चा में बना हुआ था। बेबी बंप के साथ नेहा अपने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं।

Related Articles

Check Also
Close