June 29, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही: नौ मजदूर लापता, राहत कार्य जारीपुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़, तीन की मौतपीएम मोदी ने दिया ‘खाने में 10% तेल कम करो, मोटापा घटाओ’ का नाराबिलाईगढ़ विधायक पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गरमाया, कड़ी कार्रवाई की मांगपूर्व विधायक दिनेश चौधरी के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम संपन्न, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलिसरिया क्षेत्र में केजव्हीलयुक्त ट्रैक्टर पर हुई तीसरी बार कार्यवाहीनौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 6 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तारभगवान एक बार जीवन देता है, डॉक्टर बार-बार बचाता हैमुख्यमंत्री से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. कैलाशनंद गिरी ने की भेंटछत्तीसगढ़ में बन रहा उद्योग-धंधों के लिए अनुकूल माहौल – मुख्यमंत्री श्री साय
नेशनल

रिकवरी टीम के दौड़ाने से किसान ने दे दी जान , 2.5 लाख का था कर्ज

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

खेरागढ़ के गांव सरेंधी में रविवार सुबह एक किसान ने कर्ज के चलते आत्महत्या कर ली। किसान पर 2.5 लाख रुपये का सरकारी कर्ज था। वह कर्ज चुकाने में असमर्थ था। आरोप है कि पिछले दिनों तहसील रिकवरी टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया था। उसने दौड़कर अपने को बचाया था। इस घटना के बाद से वह तनाव में चल रहा था।
सुबह करीब आठ बजे सरेंधी निवासी 40 वर्षीय शिवराम का शव तालाब के पास पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने उसे पहचाना। परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। कोहराम मच गया। शव नीचे उतारा गया मगर तब तक देर हो चुकी थी।
बड़े भाई केशव ने बताया कि करीब 6 साल पहले शिवराम ने बैंक से खेती के लिए 1.5 लाख रुपये का लोन लिया था। खेती चौपट हो गई थी। उसने दूसरे साल ब्याज पर पैसा लेकर फिर खेती की। उस साल भी फसल अच्छी नहीं हुई। वह दोतरफा कर्ज से घिर गया। घर में दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया। शिवराम जी तोड़ मेहनत करके सिर पर चढ़े कर्ज को उतारना चाहता था। किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। इस साल बरसात ने फसल खराब कर दी। दूसरी तरफ बैंक का ब्याज बढ़ता चला गया। रकम 2.5 लाख रुपये हो गई।
तहसील की रिकवरी टीम कई दिनों से शिवराम की तलाश में थी। पिछले दिनों उसे पकड़ने का प्रयास किया था। उसने जैसे-तैसे अपने आप को बचाया था। उस घटना के बाद वह घर में भी डरते हुए आता था। उसे यही लगता था कि टीम आएगी और उसे पकड़कर ले जाएगी। रविवार की सुबह पांच बजे शिवराम पटपड़गंज में तालाब पर मछली पकड़ने के लिए गया था। जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
शिवराम की पत्नी ममता की दो दिन से तबियत खराब है। शनिवार को बड़े भाई केशव सिंह ने ममता को लेकर एसआर हास्पिटल (आगरा) में भर्ती कराया था। उसको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। रविवार सुबह केशव के पास फोन आया कि शिवराम का शव पेड़ से लटका मिला है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने इस संबंध में फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close