June 29, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
सरिया क्षेत्र में केजव्हीलयुक्त ट्रैक्टर पर हुई तीसरी बार कार्यवाहीनौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 6 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तारभगवान एक बार जीवन देता है, डॉक्टर बार-बार बचाता हैमुख्यमंत्री से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. कैलाशनंद गिरी ने की भेंटछत्तीसगढ़ में बन रहा उद्योग-धंधों के लिए अनुकूल माहौल – मुख्यमंत्री श्री सायकोरबा में युवक की सड़ी-गली लाश मिली, 6 दिन से घर में बंद था…शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए दयाल दास बघेलवनों से समृद्धि की ओर : छत्तीसगढ़ में आधुनिक आयुर्वेदिक प्रसंस्करण इकाई का लोकार्पण आजस्वच्छता दीदियों का ड्राईविंग लाईसेंस बनाने 02 जुलाई को सियान सदन में लगेगा शिविरकोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ठेका घोटाला : डॉ. गोपाल कंवर और लेखाधिकारी अशोक कुमार महिपाल की जोड़ी का कमाल, ठेकेदार मालामाल…
छत्तीसगढ़

रायपुर से रांची, कोलकाता व भुवनेश्वर की फ्लाइट पांच दिसंबर से

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। एलायंस एयर की अगले महीने सात दिसंबर से शुरू होने वाली रांची, कोलकाता से रायपुर को जोड़ने वाली फ्लाइट प्रीपोन हो गई है। अब यह फ्लाइट सात के स्थान पर पांच दिसंबर से उड़ान भरेगी। इसके साथ ही इसका उद्घाटन चार दिसंबर को ही हो जाएगा। 72 सीटर यह फ्लाइट रायपुर से रांची-कोलकाता व भुवनेश्वर को जोड़ेगी। इसका शेड्यूल भी ऐसा बनाया गया है कि इस फ्लाइट के रायपुर पहुंचने का समय शाम को है।
लंबे समय से रांची के लिए फ्लाइट सुविधा शुरू करने की मांग की जा रही थी। पहले रांची के लिए फ्लाइट थी लेकिन इसे बंद कर दिया गया था। स्वामी विवेकानंद विमानतल के निदेशक राकेश सहाय ने बताया कि इस एक फ्लाइट से चार राज्यों की राजधानी आपस में हवाई सेवा से जुड़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए ही यह शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही विमानतल में यात्री सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है।
फ्लाइट क्रमांक 9आइ719 कोलकाता से 12 बजे उड़ान भरेगी तथा भुवनेश्वर 1.30 बजे पहुंचेगी। भुवनेश्वर से दो बजे उड़ान भरेगी तथा 3.15 बजे रांची पहुंचेगी। रांची से 3.45 बजे उड़ान भरेगी और रायपुर 5.20 बजे पहुंचेगी। फ्लाइट क्रमांक 9आइ 720रायपुर से 5.50 बजे उड़ान भरेगी तथा रांची 7.15 बजे पहुंचेगी। रांची से 7.45 बजे उड़ान भरेगी तथा कोलकाता नौ बजे पहुंचेगी।

Related Articles

Check Also
Close