July 1, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
कोरबा चेम्बर चुनाव: व्यापारी बोले — अब पुरानी टीम नहीं, बदलाव चाहिए ! गजानंद अग्रवाल की टीम के पक्ष में जबरदस्त लहरबीपालएम रेजिम से मरीजों को मिलेगा तेज और प्रभावी इलाजइरकभट्टी के 55 परिवारों को हर घर नल कनेक्शन से मिल रहा शुद्ध पेयजलबस स्टैंड का निरीक्षण कर यात्रियों से मिले कलेक्टर रणबीर शर्मा2047 तक भारत को विकसित बनाने के उद्देश्य से सभी मिलकर कार्य करेंः सतीश चंद्र दुबेनई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में सहकारिता मंत्री केदार कश्यप हुए शामिलबदरीनाथ हाईवे पर गिरा मलबा, बाल-बाल बचे यात्री…नगर मंत्री निहाल बने अभाविप के जिला सयोजकमुड़ापार, नवधा चौक क्षेत्र में नशेड़ियों पर पुलिस का शिकंजा, जन चौपाल में दी समझाइशमुख्यमंत्री ने किया मंत्रालय के नवीन सभागार का लोकार्पण
छत्तीसगढ़

रायपुर : किया जा रहा पहली बार किन्नरों का सामुहिक विवाह

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। देश-दुनिया में सुर्खियां बना चुना किन्नारों का सामूहिक विवाह शुक्रवार से शुरू होगा। हिंदू रीति-रिवाज से सभी रस्में होंगी। पंचपेड़ी नाका स्थित पुजारी पार्क में डोली, मंडप तैयार हो चुके हैं। हल्दी की रस्म के लिए खास तौर पर मंडप तैयार किया गया है। पार्क को गुरुवार से ही रंगबिरंगी लाइट से रोशन कर दिया गया।
चित्राग्राही फिल्म्स की पहल पर आयोजित किन्न्रों का विवाह पूरे विधि विधान से होगा। दूल्हों ने नवाबों की तरह अपने परिधान तैयार करवाए हैं तो दुल्हनों ने रानियों की तरह।
विवाह समारोह की संयोजिका विद्या राजपूत ने बताया कि विवाह में शामिल होने और आशीर्वाद देने लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आमंत्रण पत्र भेजा गया था। राष्ट्रपति ने अपने निजी सचिव के माध्यम से पत्र लिखकर विवाह की शुभकामना दी है। पत्र में लिखा है कि समय के अभाव और व्यस्तता के चलते विवाह में शामिल नहीं हो पा रहा हूं। इसका मुझे खेद है।
किन्नरों के विवाह के लिए बनाए गए स्थल को रंगबिरंगी लाइटों से सजा दिया गया है। सभी किन्नरों का कन्यादान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों होगा। दूसरी ओर देशभर से किन्नर आर्शीवाद देने पहुंच रहे हैं।
शुक्रवार को सुबह 10 बजे से विवाह की तैयारी प्रारंभ कर दी जाएगी। सुबह मंडम में हल्दी की रस्म की जाएगी। दोपहर तीन बजे से मेहंदी और संगीत का आयोजन किया जाएगा। संगीत में बॉलीवुड संगीत पर जमकर डांस किया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close