August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मंत्री राजवाड़े ने शबरी एंपोरियम, और गारमेंट फैक्ट्री का किया अवलोकन2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में हो रहा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजनफर्जी IPS ने रिपोर्टर को किया फोन, ठगी की कोशिशउपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौत
छत्तीसगढ़

रायपुर : किन्नर से शादी कर शर्मिंदगी में युवक ने कर ली खुदकुशी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के राम नगर, राजेंद्र नगर में एक किन्नर से शादी करने के बाद शर्मिंदगी में युवक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। युवक के परिजनों ने किन्नर पर दबाव बनाकर बेटे को परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अफसरों से जांच की मांग की है।
गुढ़ियारी थाना प्रभारी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है। राम नगर, राजेंद्र नगर निवासी यशवंत साहू (21) पिता लखन साहू एसी मिस्त्री था। शुक्रवार की आधी रात यशवंत ने अपने कमरे में पंखे के हुक में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो मृतक के पिता लखन ने बताया कि यशवंत ने कुछ दिनों पहले एक किन्नर से विवाह किया था। किन्नर उसे अपने साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था। इससे वह काफी परेशान हो गया था और विवाह करने पर उसे शर्मिंदगी हो रही थी।
शुक्रवार की रात को 11 बजे वह घर आकर रसोई घर में ही सो गया। ढाई बजे उसकी मां की नींद खुली तो यशवंत ने फांसी लगा ली थी। परिजनों का आरोप है कि किन्नर के दबाव में आकर यशवंत ने आत्महत्या की

Related Articles

Check Also
Close