June 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
कोरबा में बंशीलाल महतो की जयंती पर सेवाभाव का सैलाब! कहीं वृक्षारोपण, कहीं फल वितरण — हर मोहल्ले-गांव में गूंजा डॉ. महतो का नामसंविदा पद पर भर्ती आवेदन 7 जुलाई तकछत्तीसगढ़ के पुरखा से युवा पीढ़ी ले सीख, छत्तीसगढ़ी साहित्य को मिलेगा मान : सावराज्यपाल ने मुख्य सचिव जैन को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएंकुल्हाड़ी से एटीएम तोड़कर लूट का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तारकोरबा चेम्बर चुनाव में पुरानी टीम पर नए उम्मीदवारों का हमला — पुराने वादों नहीं हुए पूरे अब फिर आ गया नया घोषणापत्र !मुंबई एयरपोर्ट पर चॉकलेट के डिब्बों में छिपाकर विदेशी और दुर्लभ सांपों की तस्करी करते हुए युवक गिरफ्तारकोरबा पुलिस की कार्रवाई: थाना बांगो में पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप में चार गिरफ्तारमुंगेली: दोस्तों ने युवक को काट-डाला…सीने पर किए 15 वार, हाथ-पैर बांधकर नदी में फेंकाछत्तीसगढ़ के वित्तीय प्रबंधन में वित्त अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका: वित्त मंत्री ओपी चौधरी
छत्तीसगढ़राजनीती

मोदी-रमन के चेहरे पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर,। छत्तीसगढ़ में भाजपा लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के चेहरे को आगे करके लड़ेगी। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की मुलाकात के बाद फार्मूला तय किया गया।
इसमें डॉ रमन की 15 साल की उपलब्ध‍ियों और मोदी सरकार की पांच साल की उपलब्ध‍ियों को आधार बनाकर चुनाव प्लान तैयार किया गया है। युवा मोर्चा और महिला मोर्चा को भी अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करके रिचार्ज करने का प्लान तैयार किया गया है। इसके साथ ही हर लोकसभा में 18 सदस्यीय टीम का भी गठन किया जाएगा।
भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो लोकसभा प्रभारी की नियुक्ति के लिए अमित शाह की टीम ने प्रदेश संगठन से नाम मंगाए हैं। हर लोकसभा में एक लोकसभा प्रभारी, एक-एक संयोजक, सहसंयोजक, विस्तारक और समन्वयक नियुक्त किया जाएगा।
इसके साथ ही तीन मीडिया मैनेजर और तीन सोशल मीडिया मैनेजर बनाया जाएगा। साथ ही सात पदाधिकारियों को विधानसभावार जिम्मेदारी दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 में से दस सीट पर भाजपा के सांसद हैं। भाजपा 12 जनवरी से लोकसभा चुनाव के लिए अभियान शुरू करने जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close