August 6, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
CG Medical College निर्माण : सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत डीबी प्रोजेक्ट को सौंपा गया जिम्मा चार मेडिकल कॉलेज अब मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे के साथ, जनता को मिलेगा स्वास्थ्य सेवा में स्थायी लाभJail Break Update : राजा और सरना को पुलिस ने भागते पकड़ लिया, दशरथ और चंद्रशेखर की तलाश जारी, 25 फीट दीवार कूद फरार हुए 4 में से 2 आरोपी पकड़ाए, जेल ब्रेक के 3 दिन बाद मिली सफलता…हर-घर तिरंगा कार्यक्रम में सभी उत्साह से भाग लें : राज्यपाल डेकाआधा दर्जन फ्लैट्स में चोरी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तारअमरकंटक में भावना बोहरा ने 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के लिए की निःशुल्क व्यवस्थारेप का वीडियो Instagram फ्रेंड ने किया वायरल, सूरजपुर पुलिस ने पटना में दबोचा…एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र में 9 भू-आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए…पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलके पति को उतार मौत के घाटबसपा न एनडीए में है और न ही इंडी गठबंधन में : मायावतीसब्जी में छिपकली गिरने से फूड पॉइजनिंग, एक ही परिवार के 4 लोग अस्पताल में भर्ती
नेशनल

मुंबई में CST रेलवे स्टेशन के पास फुटब्रिज गिरा, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

मुंबई। महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार शाम सीएसटी रेलवे स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज के गिर जाने से 6 लोगों की मौत की खबर है, 34 लोग इस हादसे में घायल हो गए, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को 50 हजार की और मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए देने की घोषणा राज्य सरकार ने की है। मृतकों में 3 महिला और 3 पुरुष हैं।
जानकारी के मुताबिक मलबे में कई और लोगों के भी दबे होने की आशंका है। ढाई दशक पुराना यह पुल सीएसटी स्टेशन को जोड़ता है। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाम का वक्त होने के कारण राहत कार्यों में भी मुश्किल आ रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सरकार घायलों की हर संभव मदद करेगी। इसी बीच मुंबई पुलिस ने कहा है कि वह इस घटना पर केस दर्ज करने के साथ ही दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
एक जानकारी के मुताबिक ब्रिज का मलवा वहां से निकल रहे वाहनों पर भी गिरा है, जिसके चलते उनमें सवार लोगों को भी चोटें आई हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सितंबर 2017 में मुंबई में फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ मचने से करीब 23 लोगों की मौत हो गई थी। इस ब्रिज को बाद में रेलवे और सेना ने साथ मिलकर युद्ध स्तर पर बनाया था।
मुंबई के अंधेरी इलाके में जुलाई 2018 में भी बड़ा हादसा हुआ था। अंधेरी स्टेशन के पास गोखले रोड ओवरब्रिज का एक हिस्सा गिर गया था। इस हादसे में 6 लोग घायल हुए थे।
अपूर्वा और रंजना नाम की दो महिलाओं की हादसे में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही पुल का मलबा गिरा, तब उसके नीचे से करीब 100 लोग गुजर रहे थे।
पीएम मोदी ने दु:ख जताया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री पीयूष गोयल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने गुरुवार को मुंबई फुट ओवरब्रिज हादसे पर दु:ख जताया।
मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि मुंबई में फुट ओवरब्रिज दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर सुनकर गहरी पीड़ा हुई। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदना शोक संतप्त परिवारों के साथ है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। महाराष्ट्र सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।
गोयल ने सीएसटी फुटओवर ब्रिज हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि रेलवे के डॉक्टर एवं कर्मचारी बृहन्मुबई नगरपालिक निगम के साथ राहत और बचाव अभियान में सहयोग कर रहे हैं।
गांधी ने मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया कि मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।
फडनवीस ने मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसे को दु:खद घटना बताते हुए कहा कि इसकी उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने प्रत्येक मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की और कहा कि घायलों का पूरा चिकित्सा खर्च सरकार उठाएगी।

Related Articles

Check Also
Close