May 9, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदानरोज़गार छिनने से आहत दिव्यांग खिलाड़ी ने मांगी इच्छामृत्यु, कलेक्टर को लिखा पत्रडिप्टी सीएम साव ने कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय का किया औचक निरीक्षणदशकों बाद नक्सल मुक्त हो रहा बस्तरबालीवुड एक्टर हर्मन बावेजा को भाया छत्तीसगढ़, फिल्म सिटी से जुड़ने की जताई गहरी रुचिप्रभारी सचिव ने सखी सेंटर व बाल गृह का किया निरीक्षणविकासखंड दरभा के ग्राम पंचायत चिंगपाल और बास्तानार के मुतनपाल में समाधान शिविर का आयोजनप्रदेश में छठवां स्थान हासिल करने पर कलेक्टर ध्रुव ने प्रियंका मुचाकी को दी बधाईतेलंगाना में IED ब्लास्ट: ग्रेहाउंड्स के 5 जवान शहीद, 8 नक्सली ढेरबैगा समुदाय की बिटिया ने किया स्कूल में टॉप, मुख्यमंत्री से की मुलाकात
अन्तर्राष्ट्रीय

भूस्खलन से चीन में नदी में बनी कृत्रिम झील , भारत में बाढ़ का खतरा

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

नई दिल्ली। चीन में सियांग नदी के किनारे हुए भूस्खलन से नदी का बहाव रुक गया है और वहां काफी बड़ी कृत्रिम झील बन गई है। इस झील की प्रकृति निर्मित दीवार कभी भी टूट सकती है और बड़ी मात्रा में पानी अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में तबाही मचा सकता है। चीन ने इस बाबत भारत सरकार को आगाह कर दिया है। चीन से चेतावनी मिलने के बाद अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है और नदी के किनारे के इलाके खाली करा दिए गए हैं।
जल संसाधन मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार चीन में कृत्रिम झील से जल रिसाव शुरू हो गया है और वह जल्द ही मोटी धार का रूप ले सकता है। आशंका है कि बाढ़ के रूप में पानी शुक्रवार रात तक भारत आ सकता है। चीनी दूतावास की प्रवक्ता जी रोंग ने बताया कि चीन ने भारत के साथ आपात सूचना को साझा करने का तंत्र सक्रिय कर दिया है। जैसे-जैसे पानी आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे भारतीय अधिकारियों को सूचना दी जाएगी।
चीन में भूस्खलन की घटना बुधवार सुबह तिब्बत के मिलिन इलाके के जियाला गांव के नजदीक हुई। कृत्रिम झील चीन की यालूजंग्बू नदी में बनी है जिसे भारत में सियांग नदी के नाम से जाना जाता है। भारतीय अधिकारियों के अनुसार कृत्रिम झील बनने के कुछ ही घंटों बाद चीन ने भारत को इसकी जानकारी दे दी थी। समय बीतने के साथ इस झील का आकार बढ़ता जा रहा है और अवरोध हटने से बाढ़ का खतरा भी बढ़ रहा है।
बाढ़ का पानी शुक्रवार रात को भारतीय सीमा में दाखिल हो सकता है। पानी आने की मात्रा और उसकी गति की हर घंटे समीक्षा की जा रही है। दोनों देशों के अधिकारी बेहतर तालमेल से सूचनाओं को साझा कर रहे हैं। तालमेल का यह तंत्र इसी साल अप्रैल में वुहान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई अनौपचारिक मुलाकात के बाद विकसित हुआ।

gramyatracg

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close