September 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
दुष्कर्म के आरोपी डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को नहीं मिली जमानतरक्तदान एक महान और जीवनदायी कार्यदरिमा में 35 ग्रामीणों ने सीखा राजमिस्त्री एवं रानी मिस्त्री का हुनरअंबेडकर अस्पताल के नर्सिंग कर्मचारियों को भी मिले वेतन वृद्धि का लाभ: NSUIस्मार्ट मीटर बना मुसीबत: 200 रुपए से अचानक 22 हजार का बिजली बिल…प्रोजेक्ट पाई पाई : एसबीआई चीफ मैनेजर ने दिए वित्तीय योजनाओं की जानकारीकारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री ने दिए कड़े निर्देशप्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत छात्रों एवं कर्मचारियों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण12 घंटे से शबरी नदी में फंसे व्यक्ति को भारतीय वायुसेना व जिला प्रशासन ने सुरक्षित निकालास्टिंग वीडियो के बाद परिवहन कार्यालय में हड़कंप, डीटीओ बोले – आधारहीन वीडियो से भयादोहन की आशंका, भ्रष्टाचार पर शिकायत के लिए कलेक्टर से संपर्क का रास्ता खुला
छत्तीसगढ़राजनीती

भूपेश ने वन मैन आर्मी शो वाली शैली अपना ली- संजय श्रीवास्तव

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कांग्रेस की रीति नीति के अनुरूप वन मैन आर्मी शो चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में यही नीति रही है जिसका परिपालन करते हुए मंत्रिमंडल घोषित करने और अपने मंत्रियों के शपथ से पूर्व ही रातों रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात का संकेत दे दिया कि उन्हें अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा बनाये गए मंत्री मंडल पर विश्वास नहीं है।
भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा कि यदि मुख्यमंत्री को अपने मंत्रियों पर भरोसा होता तो वे मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद रायशुमारी कर प्रशासनिक जिम्मेदारियां तय कर सकते थे। पूरे प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों पर अपना वर्चस्व और दबदबा कायम रखने, अपने मंत्रियों के विभाग में हस्तक्षेप करने और पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री का वन मैन आर्मी शो चलाने की मंशा इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी से उजागर होती है।
जनता ने कांग्रेस को बड़ा जनादेश प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने दिया है बेहतर होगा कि सभी मिल कर प्रदेश की जनता के हित में कार्य करें । प्रदेश की जनता ने 2000 से 2003 तक कांग्रेस का वन मैन आर्मी शो बखूबी देखा है और आज उसी शो की पुनरावृत्ति का अहसास मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल गठन से पूर्व बड़ी प्रशासनिक फेरबदल कर भविष्य में उनके और मंत्रिमंडल की सामंजस्यपूर्ण भागीदारी पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।

Related Articles

Check Also
Close