August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

भाजपा का सवाल- जवानों का मनोबल क्यूं तोड़ रही प्रदेश सरकार?

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश सरकार द्वारा नक्सल क्षेत्रों के लिए स्वीकृत विशेष भत्ता बंद करने के निर्णय को गलत बताया है।
नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने नक्सल क्षेत्र में काम करने वालों के लिए प्रोत्साहन स्वरूप विशेष भत्ता स्वीकृत किया था। बस्तर में तैनात जवान रोजाना अपनी जान जोखिम में डालकर नक्सल क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। नितांत विपरीत परिस्थितियों में काम कर रहे जवानों के लिए घोषित विशेष भत्ता बंद करके प्रदेश सरकार ने न केवल तैनात जवानों का मनोबल कमजोर करने का काम किया है, अपितु विधानसभा चुनाव जीतने के लिए नक्सलियों से गलबहियां करके क्रांतिकारी बताने के अपने एजेंडे पर काम करने की मंशा भी जाहिर कर दी है। श्री कौशिक ने पूछा कि आखिर नक्सल क्षेत्रों में तैनात जवानों का मनोबल तोडऩे में प्रदेश सरकार की इतनी रुचि क्यों हैं? उन्होंने प्रदेश सरकार से अपना यह फैसला वापस लेकर तैनात जवानों के लिए स्वीकृत विशेष भत्ता को निरंतर जारी रखने की पुरजोर मांग की है और ऐसा न होने पर भाजपा की ओर से आंदोलनात्मक कदम उठाने की चेतावनी दी है।

Related Articles

Check Also
Close