June 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
संविदा पद पर भर्ती आवेदन 7 जुलाई तकछत्तीसगढ़ के पुरखा से युवा पीढ़ी ले सीख, छत्तीसगढ़ी साहित्य को मिलेगा मान : सावराज्यपाल ने मुख्य सचिव जैन को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएंकुल्हाड़ी से एटीएम तोड़कर लूट का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तारकोरबा चेम्बर चुनाव में पुरानी टीम पर नए उम्मीदवारों का हमला — पुराने वादों नहीं हुए पूरे अब फिर आ गया नया घोषणापत्र !मुंबई एयरपोर्ट पर चॉकलेट के डिब्बों में छिपाकर विदेशी और दुर्लभ सांपों की तस्करी करते हुए युवक गिरफ्तारकोरबा पुलिस की कार्रवाई: थाना बांगो में पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप में चार गिरफ्तारमुंगेली: दोस्तों ने युवक को काट-डाला…सीने पर किए 15 वार, हाथ-पैर बांधकर नदी में फेंकाछत्तीसगढ़ के वित्तीय प्रबंधन में वित्त अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका: वित्त मंत्री ओपी चौधरीमंत्री रामविचार नेताम ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से नागपुर में की सौजन्य मुलाकात
अन्तर्राष्ट्रीय

बुर्ज खलीफा से अगले साल छिन जाएगा खिताब, ये बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा टॉवर

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

अगले साल बुर्ज खलीफा से दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का ताज छिनना तय है जो 828 मीटर ऊंची है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बनने के लिए पश्चिम एशिया के दो टॉवर्स में जंग छिड़ गई है। दोनों ही टॉवर्स साल 2020 से पहले अपना निर्माण पूरा कर लेना चाहते हैं।
पहला टॉवर दुबई के ही क्रीक हार्बर में बन रहा ‘द टॉवर’ है जिसको 938 मीटर ऊंचा बनाने की तैयारी है। दुबई की बड़ी डेवलपर एम्मार प्रॉपर्टीज ने इस इमारत को बनाने का ऐलान किया था। इसे बनाने में करीब 65 अरब रुपए खर्च होंगे। दुबई की नई बिल्डिंग टॉवर के आकार में बन रही है। इसमें कई खासियतें भी जोड़ी जाएंगीं, जैसे कि घूमते गार्डेन, घूमती बालकनी आदि होंगे। इसे दुबई क्रीक के बीचोबीच बनाया जाएगा।
साल 2020 में सउदी अरब का ‘जेदाह टावर’ भी बन कर तैयार हो जाएगा। यह टॉवर दुबई में बन रहे ‘दुबई क्रीक हॉर्बर टॉवर’ से 72 मीटर और ऊंचा होगा। इसका मतलब है कि एक किलोमीटर से 8 मीटर और ऊंचा टॉवर। बता दें कि इसका निर्माण 2013 में शुरू हुआ था और तब इसे ‘किंगडम टॉवर’ नाम दिया गया था। 2018 में इसे बनकर तैयार होना था लेकिन अब ये दो साल की देरी से बनकर तैयार होगा। इस बिल्डिंग की ऊंचाई 3281 फीट होगी।
गौरतलब है कि बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग है जिसे बनने में 5 साल का वक्त लगा था। बिल्डिंग बनाने की शुरुआत जनवरी 2004 में हुई थी और अक्टूबर 2009 में पूरी बनकर तैयार हो गई थी। आधिकारिक रूप में इसे 4 जनवरी 2010 के दिन ही खोला गया था। एक अनुमान के मुताबिक इस इमारत को बनाने में करीब 1.5 अरब डॉलर का खर्चा आया था।

Related Articles

Check Also
Close