September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन पहल : डॉ. रमन सिंहमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईद मिलादुन्नबी पर दी शुभकामनाएँबांगो बांध के 6 गेट खुले, 43,988 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहादुर्ग पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 70 लाख के 303 मोबाइल बरामद, कर्मचारियों को सम्मानित किया गयाओणम पर्व की धूम: कोरबा के टीपी नगर इंडियन कॉफी हाउस में मनाया गया भव्य उत्सवNHM कर्मियों ने लिया सामूहिक इस्तीफा का निर्णय, 4800 कर्मचारियों ने सौंपा त्यागपत्रखाद संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, उमेश पटेल के नेतृत्व में किसानों ने घेरा तहसीलयूरिया की कालाबाजारी : पटेल कृषि केंद्र का खाद गोदाम सीलरायपुर एनआईटी-एफआईई को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कारअनिश्चितकालीन हड़ताल पर सख्त कार्रवाई: 25 स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं समाप्त
छत्तीसगढ़

बसपा तीन सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा की

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। बसपा ने रायपुर से खिलेश्वर साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने बुधवार को यहां अपने समर्थकों के साथ अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया। बसपा ने बिलासपुर से उत्तम दास गुरुगोसाई व कोरबा से परमीत सिंह को टिकट दी है। वे दोनों प्रत्याशी भी अपना नामांकन फार्म खरीद चुके हैं।
बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ता आज सुबह यहां कलेक्टोरेट गार्डन में एकजुट हुए। इसके बाद उनके रायपुर प्रत्याशी श्री साहू नामांकन फार्म भरने कलेक्टोरेट पहुंचे। श्री साहू ने मीडिया से चर्चा में अपनी जीत का दावा किया। दूसरी ओर बसपा नेता प्रदेश की सभी 11 सीटों पर चुनावी माहौल बनाने में जुटे हैं। जोगी पार्टी के चुनाव लडऩे से इंकार के बाद बसपा में बाकी अपनी तीनों सीट पर आज अपने प्रत्याशियों की घोषणा की।
रायपुर प्रत्यासी खिलेश्वर साहू के साथ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम, लोकसभा प्रभारी एडवोकेट संजय गजभिये, केडी टंडन, संतोष मार्कण्डेय, विजय सन्डे प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
बिलासपुर से गुरु उत्तम दास गुरु गोसाई साहेब आज बिलासपुर में नामांकन फार्म जमा करने प्रदेश प्रभारी लालजी वर्मा और एमएल भारती, सहित बिलासपुर के बसपा व जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की रैली के साथ जाएंगे। बसपा ने 11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कई सीटों पर मुकाबला को त्रिकोणीय व उलझाने वाला राजनीतिक समीकरण बन रहा है।

Related Articles

Check Also
Close