August 7, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रोजगार सहायक को किया गया पद से पृथकहर घर तिरंगा अभियान : बिहान की दीदियां देश सेवा में जुटीं, डेढ़ लाख तिरंगा बनाने का मिला ऑर्डरअवैध रेत भंडारण एवं परिवहन पर कड़ी कार्रवाईश्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना से बुजुर्गों को तीर्थयात्रा का मिल रहा सौभाग्यस्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम के पर जनपद पंचायत डोंगरगांव में निकाली गई तिरंगा रैलीकस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पेंदाकोड़ो में पार्ट टाइम टीचर पदों पर भर्ती“एक पेड़ – छत्तीसगढ़ महतारी के नाम” कोरबा में आज होगा बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रमपीएम आवास निर्माण में लापरवाही: रोजगार सहायक बर्खास्तBSNL की 5G सेवाओं में हो रही देरी पर सांसद बृजमोहन ने उठाया सवालगुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी पर्व पर रायपुर से विशेष ट्रेन की चलाने की मांग
खेल

पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हैदराबाद में हराकर श्रृंखला में भारत 1-0 से आगे

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच वनडे की सीरीज के पहले मैच में 6 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 237 रन का लक्ष्य दिया। टीम इंडिया ने इसे 48.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया एडिलेड और मेलबर्न में हराया था। इस जीत में महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव ने अहम योगदान दिया। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार चौथा अर्धशतक लगाया। उन्होंने इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन अर्धशतक लगाए थे। धोनी 72 गेंद पर 59 रन और केदार 87 गेंद पर 81 रन बनाकर नाबाद रहे। केदार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
हैदराबाद में भारत की लगातार तीसरी जीत
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले उसने 2011 में इंग्लैंड और 2014 में श्रीलंका को हराया था। इस मैदान पर विकेट के लिहाज से किसी टीम की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत ने श्रीलंका को 2014 में 6 विकेट से हराकर सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। उस समय टीम के पास 35 गेंद शेष थे। वहीं, इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पास 10 गेंद शेष रहे।
-धोनी ने इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन अर्धशतक लगाए थे
-केदार जाधव ने करियर का 5वां अर्धशतक लगाया, 87 गेंद पर 81 रन बनाए
-ऑस्ट्रेलिया ने पहले 236 रन बनाए, भारत ने 48.2 ओवर में 4 विकेट पर जीत हासिल की
-दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे 5 मार्च को नागपुर में खेला जाएगा

Related Articles

Check Also
Close