March 13, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
सीडी कांड में CBI ने लगाई रिवीजन याचिका, पूर्व सीएम की मुश्किलें बढ़ीं…राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएंतहसीलदार की कार्रवाई से परेशान किसान ने जहर पिया, हालत नाजुकबालको की उन्नति से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बनाया हर्बल गुलालमहिला समूहों का हुनर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदमभालुओं के हमले में सफाई कर्मी घायल, राहगीरों ने पहुँचाया अस्पतालस्वरोजगार योजनांतर्गत सहायता से संचिता ने पैतृक व्यवसाय को दी नई दिशाअंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का होगा प्रतीकात्मक होलिका-दहनसमूह की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट मे लगाए हर्बल गुलाल क़ा स्टॉलस्वच्छता दीदियों को कचरा प्रबंधन के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़

नगर पंचायत अभनपुर के दो अफसर सस्पेंड

अभनपुर के दो अधिकारी को राज्य शासन द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अन्तर्गत नगर पंचायत अभनपुर के दो अधिकारी-प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनिल कुमार शर्मा और उप अभियंता सुरेश गुप्ता को राज्य शासन द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

 

इस आशय का आदेश 2 जनवरी 2019 को मंत्रालय (महानदी भवन) रायपुर में जारी किया गया है। निलंबन अवधि में शर्मा और गुप्ता का मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर नियत किया गया है।

 

इन दोनों अधिकारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत अभनपुर के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनिल कुमार शर्मा और उप अभियंता सुरेश गुप्ता को एन्टी करप्शन ब्यूरो द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे जाने के कारण, राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिका कर्मचारी (भर्ती तथा सेवा शर्ते) नियम के तहत निलंबित किया गया है।

 

नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने 2 जनवरी को वीडियो कांफ्रेसिंग में तत्काल दोनों को निलंबित करने के निर्देश दिए थे।

 

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close