August 1, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
कोरबा में भू-माफिया का नया खेल! कूट रचना कर हड़प रहा है गैर-आदिवासी की जमीन, तीन FIR के बाद भी बेलगाम चेतन चौधरीकेंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मिले सीएम साय, बोधघाट परियोजना पर हुई चर्चाकोरबा : महिला मंडल सेवा समिति द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल नगर मे सावन उत्सव की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्नपीएम मोदी कल करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि के 20वीं किश्त का अंतरणपीएम मोदी से मिले सीएम साय, ‘अमृत रजत महोत्सव’ में शामिल होने का दिया न्यौता30 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तारशिकारियों के जाल में फंसकर नर हाथी की मौत…शिक्षक की धारदार हथियार से हत्याकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले CM साय‘राधे-राधे’ कहने पर नर्सरी की छात्रा को पीटा, मुंह पर टेप चिपकाया, प्रिंसिपल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़नेशनल

दैनिक जागरण पत्रकार हत्याकांड का हुआ खुलासा, 9 आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

दैनिक जागरण के पत्रकार विमल कुमार यादव की हत्या का राज पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया है। स्वजन ने इस मामले में आठ लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने शुक्रवार की देर रात छापेमारी कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दो नामजद सुपौल और अररिया के जेल में बंद हैं, जबकि दो अपराधी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

जेल में बंद अपराधियों रूपेश यादव और क्रांति यादव पर हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मोबाइल टावर का डाटा के इस्तेमाल से मामले की पड़ताल कर रही है। घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद करने का भी प्रयास जारी है। विमल के पिता हरेंद्र प्रसाद सिंह के बयान पर प्रथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के आधर पर पुलिस ने विपिन यादव, भवेश यादव, आशीष यादव और उमेश यादव को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस सुपौल जेल में बंद रूपेश यादव और अररिया जेल में बंद क्रांति यादव को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के बाद पड़ोस के जिले में शरण ले रखी थी। पुलिस टीम लगातार अपने मुखबिरों के संपर्क में थी। मुखबिर ने भी रात दो बजे के बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया था। पुलिस के समक्ष अपराधियों तक पहुंचने के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो गई।

डीएसपी रामपुकार सिंह और रानीगंज थाना प्रभारी कौशल कुमार के कठिन परिश्रम के बाद दो अलग-अलग ठिकानों पर छिपे बदमाशों का पता मिल गया। पुलिस ने चारों बदमाशों को देर रात दबोच लिया था। इन लोगों से कड़ाई से पूछताछ करने के बाद भी घटना में प्रयुक्त हथियार का पता नहीं चला। अब पुलिस रूपेश यादव और क्रांति यादव को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close