March 14, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
सीडी कांड में CBI ने लगाई रिवीजन याचिका, पूर्व सीएम की मुश्किलें बढ़ीं…राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएंतहसीलदार की कार्रवाई से परेशान किसान ने जहर पिया, हालत नाजुकबालको की उन्नति से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बनाया हर्बल गुलालमहिला समूहों का हुनर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदमभालुओं के हमले में सफाई कर्मी घायल, राहगीरों ने पहुँचाया अस्पतालस्वरोजगार योजनांतर्गत सहायता से संचिता ने पैतृक व्यवसाय को दी नई दिशाअंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का होगा प्रतीकात्मक होलिका-दहनसमूह की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट मे लगाए हर्बल गुलाल क़ा स्टॉलस्वच्छता दीदियों को कचरा प्रबंधन के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़राजनीती

गोस्वामी ने सीएम से कहा – ’अतेक पैसा देख के अकबका गे रेहेव साहब’ 

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने वादे के मुताबिक मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण के दस दिनों के भीतर किसानों का कर्जा माफ कर दिया। सहकारी समितियों ने लिंकिंग में जिन तीन लाख 57 हजार किसानों का पैसा काट लिया था, उसे आज उनके खातों में वापस जमा कर दिया गया।
प्रदेश की 1276 सहकारी समितियों द्वारा किसानों की 1248 करोड़ रूपए की राशि लिंकिंग में काट ली गई थी। उस राशि को आज उनके बैंक खातों में जमा कर दी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिन किसानों का लिंकिंग की राशि वापस की गई है, उनसे मोबाइल में बात कर हकीकत की जानकारी ली। 
बघेल ने किसानों से छत्तीसगढ़ी में बात की, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मुख्यमंत्री ने जब मुंगेली के किसान जगदीश गोस्वामी से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके खाते में दो लाख 12 हजार 750 रूपए आज ही जमा हुए हैं। इसका मैसेज उनके मोबाइल में आया है।
गोस्वामी ने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि ’अकबका गे रेहेव साहब आज उही बेंक गे रेहेव अतेक पैसा कहा ले आगे ददा काल कहाले जउहर हो जही ऐसे कहिके। आज अपन वादा निभाके जेन प्रक्रिया हे तेने ला आप दिखा देव।
जिन्दगी भर के पूरा निछावर कर देव, तेखर बर बारंबार बधाई।’ मुख्यमंत्री ने कवर्धा के किसान डोमन सिंह यादव से बात की। यादव ने बताया कि उनके खाते में आज 84 हजार 276 रूपए जमा हुआ है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई दी।
बघेल ने चारामा के किसान छन्नूलाल से भी बात की। छन्नू लाल ने बताया कि उनके खाते में दो लाख 16 हजार 774 रूपए जमा होने का मैसेज उनके मोबाइल में आया है। सभी किसानों ने मुख्यमंत्री की इस संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।  

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close