September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन पहल : डॉ. रमन सिंहमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईद मिलादुन्नबी पर दी शुभकामनाएँबांगो बांध के 6 गेट खुले, 43,988 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहादुर्ग पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 70 लाख के 303 मोबाइल बरामद, कर्मचारियों को सम्मानित किया गयाओणम पर्व की धूम: कोरबा के टीपी नगर इंडियन कॉफी हाउस में मनाया गया भव्य उत्सवNHM कर्मियों ने लिया सामूहिक इस्तीफा का निर्णय, 4800 कर्मचारियों ने सौंपा त्यागपत्रखाद संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, उमेश पटेल के नेतृत्व में किसानों ने घेरा तहसीलयूरिया की कालाबाजारी : पटेल कृषि केंद्र का खाद गोदाम सीलरायपुर एनआईटी-एफआईई को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कारअनिश्चितकालीन हड़ताल पर सख्त कार्रवाई: 25 स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं समाप्त
छत्तीसगढ़राजनीती

गायब बसपा प्रत्याशी बुधराम सुकमा में मिले

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

कल रात राजधानी रायपुर से अचानक गायब हुए कोंटा विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी बुधराम कोटयामी सुकमा में पाए गए। सूत्रों के मुताबिक उन्हें खोजकर निकालने में बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अंतागढ़ के प्रत्याशी हेमंत पोयाम की अहम् भूमिका रही। बुधराम के गायब होने की जानकारी पार्टी के लोगों ने कल रात रायपुर के न्यू राजेंन्द्र नगर पुलिस थाना में दी थी। वह कल रात न्यू राजेंन्द्र नगर में स्थित पार्टी कार्यालय से निकलकर प्रचार सामग्री तैयार करवाने टिकरापारा जा रहे थे कि अचानक उनके गायब होने की खबर दौड़ने लगी। सूत्रों के मुताबिक एक दूसरी पार्टी के कुछ लोग कोशिश में लगे थे कि बुधराम चुनावी मैदान से हट जाएं। उन पर जबरदस्त दबाव बनाया जा रहा था।

Related Articles

Check Also
Close