June 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
संविदा पद पर भर्ती आवेदन 7 जुलाई तकछत्तीसगढ़ के पुरखा से युवा पीढ़ी ले सीख, छत्तीसगढ़ी साहित्य को मिलेगा मान : सावराज्यपाल ने मुख्य सचिव जैन को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएंकुल्हाड़ी से एटीएम तोड़कर लूट का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तारकोरबा चेम्बर चुनाव में पुरानी टीम पर नए उम्मीदवारों का हमला — पुराने वादों नहीं हुए पूरे अब फिर आ गया नया घोषणापत्र !मुंबई एयरपोर्ट पर चॉकलेट के डिब्बों में छिपाकर विदेशी और दुर्लभ सांपों की तस्करी करते हुए युवक गिरफ्तारकोरबा पुलिस की कार्रवाई: थाना बांगो में पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप में चार गिरफ्तारमुंगेली: दोस्तों ने युवक को काट-डाला…सीने पर किए 15 वार, हाथ-पैर बांधकर नदी में फेंकाछत्तीसगढ़ के वित्तीय प्रबंधन में वित्त अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका: वित्त मंत्री ओपी चौधरीमंत्री रामविचार नेताम ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से नागपुर में की सौजन्य मुलाकात
नेशनलराजनीती

कांग्रेस ने सिख दंगों के आरोपी को मुख्‍यमंत्री बनाया – मोदी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर में कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सिख भाइयों की हत्या का है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने तो सिख दंगे के आरोपी को मुख्‍यमंत्री पद से पुरस्कृत कर दिया।
पीएम ने कहा कि साढ़े तीन दशक से 1984 के दंगों के पीड़ित न्याय का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली में जो कुछ हुआ, उसके अपराधियों को सजा मिले इसकी पूरा देश मांग कर रहा है। एक परिवार के इशारे पर दोषियों की फाइलों को दबा दिया गया था, जिन्हें राजग सरकार ने बाहर निकाला तथा एसआईटी का गठन कराया। परिणाम आपके सामने है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से पूरे देश को सतर्क रहने की जरूरत है।
प्रेरणा देनेवाली भूमि है गुरदासपुर : प्रधानमंत्री ने गुरदासपुर की धरती को देश तथा समाज के लिए प्रेरणा देने वाली बताते हुए कहा कि यहां से ही नई उर्जा का संचार होगा। इस धरती ने पंजाब तथा देश का नाम रोशन किया। यहां से संत, पीर, फकीर, महान सैनिक से लेकर महान अभिनेता विनोद खन्ना तथा देवानंद पैदा किए। उन्होंने कहा कि खन्ना का समर्पण भाव काबिले तारीफ था तथा गुरदासपुर के विकास तथा खुशहाली का सपना जो उन्होंने देखा था उसे पूरा करना है |
मोदी ने कहा कि केन्द्र पूरे पंजाब के विकास का प्रयास कर रही है और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाशसिंह बादल के मार्गदर्शन में गठबंधन को कंधे से कंधा मिलाकर चलना है तथा लोगों की महत्वाकांक्षाओं पर खरा उतरना है।
किसानों की आय दोगुना करेंगे : प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार किसान, जवान और नौजवान के सपने पूरे करने के प्रति वचनबद्ध है। वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का प्रयास जारी है। सरकार का लक्ष्य खेती को लाभकारी बनाना तथा किसानों का सशक्तीकरण है। किसान सशक्त बने, इसी सोच को साकार करने के लिए पूरे देश में जमीनी स्तर पर काम किए जा रहे हैं।
छोटे उद्योगों की मांग मानी : मोदी ने कहा कि केन्द्र ने छोटे उद्योगों से जुड़ी मांग मान ली है तथा वो इसकी जानकारी आप लोगों को भी देना चाहते हैं। अनुमान के अनुसार करीब छह सौ करोड़ का लाभ व्यापारियों को मिलेगा। एक्सपोर्टर्स भी इससे लाभान्वित होंगे। केन्द्र सरकार ने पंजाब के साथ मिलकर पूरे देश के विकास का जो सपना देखा है उसे पूरा करना चाहती है। उन्होंने सफल कार्यक्रम करने के लिए अकाली-भाजपा गठबंधन को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि विकास के अलग अलग आयाम होते हैं तथा सामाजिक, सुरक्षा तथा धार्मिक दृष्टि से देश को मजबूत बनाने में हमारी सरकार जुटी है। हमें गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं को आत्मसात करके उनके दिखाए मार्ग पर चलना है। उनकी जयंती पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होना है, इसके अलावा उनके संदेश को प्रदेश, देश और दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उनके तीर्थ स्थलों पर बेरोकटोक जाने के प्रयास हो रहे हैं।

Related Articles

Check Also
Close