February 6, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
आचार्य विद्यासागर ने एक नए विचार और नए युग का प्रवर्तन किया : अमित शाहमहिला वकील को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ठगों ने ऐंठे 41 लाखप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक हुआ लापता, हत्या की आशंका…करोड़ों के सफाई घोटाले का आरोपी राजू जायसवाल करवा रहा लकड़ी चोरी! कक्का के ड्राइवर ने खोला राज, ट्राली पर लिखा था – “नगर पालिक निगम कोरबा” ताकि किसी को न हो शककांग्रेस के पूर्व सभापति सोनी उद्योग मंत्री के विकास कार्यों के हुए मुरीद, भरे मंच से तारीफों के पुल बांध रहे, देखे वीडियोकांग्रेस ने 24 बागी नेताओं को पार्टी से निकालाढीठ हो गए हैं हाथी: सायरन हो रहा बेअसर, केंदई रेंज में तोड़े घरबिलाईगढ़ में नामांकन रद्द कराने को लेकर मारपीट, दोनों पक्षों पर FIR दर्जनौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगीसीमांकन के बाद नकटा तालाब पर अवैध अतिक्रमण करने वालो पर की गई कार्यवाही
छत्तीसगढ़

कांग्रेस-नक्सलियों के बीच है साठगांठ, साजिश की हो जांच – रमन सिंह

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पार्टी ने समर्पित कार्यकर्ता और अच्छा जनप्रतिनिधि खोया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे राजनीतिक साजिश हो सकती है, इसकी जांच होनी चाहिए। बस्तर में भाजपा के एकमात्र विधायक भीमा मंडावी थे। मंडावी को ही नक्सलियों ने मारा, जबकि बाकी विधायक भी चुनाव प्रचार में लगे हैं। कांग्रेस-नक्सलियों के बीच साठगांठ का भी आरोप लगाया।
उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री को पद में रहने का अधिकार नहीं है। एकात्म परिसर में डॉ. सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सौ दिन की कांग्रेस सरकार की इससे बड़ी असफलता और क्या हो सकती है? एक विधायक चुनाव प्रचार के लिए सड़क मार्ग से निकलता है और नक्सली उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर देते हैं।
कांग्रेस सरकार जनप्रतिनिधियों तक को सुरक्षा देने में असफल है। रमन बोले वे दो-तीन दिन पहले बस्तर में थे, तब ग्रामीणों ने बताया था कि नक्सली अपनी बोली में यह कह रहे हैं, अब हमारी सरकार आ गई है। उस समय तो समझ में नहीं आया, लेकिन अब जब भाजपा के विधायक को मार दिया है, तो सब समझ आ गया है।
कांग्रेस सरकार में पूरे प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ गया है। आतंक का माहौल है। प्रदेश जल रहा है। बस्तर फिर से असुरक्षित हो गया है। फिर से नक्सली सक्रिय हो गए हैं। रमन ने कहा कि हमारी सरकार ने तीन विधानसभा और तीन लोकसभा चुनाव कराए। कांग्रेस सरकार पहले ही चुनाव में असफल हो गई है।
रमन बोले, कांग्रेस ने सरकार बनते ही बस्तर के भाजपा विधायक, सांसद, पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों की सुरक्षा हटा दी। उस वक्त मैंने डीजीपी को पत्र लिखकर कहा था कि यह घातक होगा। ऐसा करके कांग्रेस सरकार न जाने और कितनी ऐसी घटनाएं देखना चाहती है। ऐसी घटना से भाजपा और उसके कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। एक-एक कार्यकर्ता मजबूती से खड़ा रहेगा। चुनाव मजबूती से लड़ेंगे।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close