August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग के समुद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद संविदा अधिकारियों के इस्तीफों का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन सिंह के इस्तीफे के बाद अब आबकारी विभाग में नौ साल से संविदा पर तैनात समुंद्र सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है। समुंद्र को पूर्व आबकारी मंत्री अमर अग्रवाल का करीबी माना जाता है। अमर अग्रवाल भी इस चुनाव में बिलासपुर विधानसभा सीट से हार गए हैं।
प्रदेश में आबकारी विभाग ने शराब ठेके की नीलामी को बंद करके सरकारी दुकान खोल दी है। इस विवादित फैसला का कांग्रेस लगातार विरोध करती रही। वहीं, कांग्रेस ने घोषणा पत्र में वादा किया है कि सरकार में आने पर शराब बिक्री बंद कर दी जाएगी। सरकार की नई आबकारी नीति के पीछे समुंद्र सिंह को मास्टर माइंड माना जाता है।
ऐसे में समुंद्र सिंह ने पहले ही किनारा कर लिया। निर्वाचन आयोग ने चुनाव में गड़बड़ी के मामले में सबसे पहले आबकारी सचिव डीडी सिंह पर कार्रवाई की थी। उच्च प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो शराब दुकानों के सरकारीकरण के बाद समुंद्र सिंह का कद काफी बढ़ गया था। शराब दुकान में किस ब्रांड की शराब बिकेगी, यह समुंद्र के इशारे पर तय होता था। समुंद्र ने गुस्र्वार को आबकारी सचिव को इस्तीफा सौंपा, इसमें पारिवारिक कारणों को जिम्मेदार बताया है।

Related Articles

Check Also
Close