February 6, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
कांग्रेस के पूर्व सभापति सोनी उद्योग मंत्री के विकास कार्यों के हुए मुरीद, भरे मंच से तारीफों के पुल बांध रहे, देखे वीडियोकांग्रेस ने 24 बागी नेताओं को पार्टी से निकालाढीठ हो गए हैं हाथी: सायरन हो रहा बेअसर, केंदई रेंज में तोड़े घरबिलाईगढ़ में नामांकन रद्द कराने को लेकर मारपीट, दोनों पक्षों पर FIR दर्जनौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगीसीमांकन के बाद नकटा तालाब पर अवैध अतिक्रमण करने वालो पर की गई कार्यवाही5 महिला नक्सली सहित 6 नक्सलियाें ने किया आत्मसमर्पणमिनपा-अरबराजमेंटा पहाड़ी में आईईडी लगाने में शामिल 2 नक्सली गिरफ्तारमां कर्मा के नाम से डाक टिकट हुआ जारी, लोगों में 1 लाख टिकट बांटेंगे तोखनमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कड़क चाय का जायका
छत्तीसगढ़

आगजनी में तीन लोगों की मुत्यु : मृतकों के परिजन को दी गई 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिद्धार्थ चैक के पास आज सुबह 3 से 4 बजे के बीच एक घर में हुई आगजनी की घटना में तीन लोग श्री सुजीत दीप (उम्र 28 वर्ष), लक्षिता (उम्र 6 वर्ष) तथा काव्या (उम्र 3 वर्ष) की दु:खद मृत्यु हो गई वही इसमें अन्य दो प्रिया दीप और सावित्री बाई गंभीर रूप से झुलस गए है। घटना की सूचना मिलते ही रायपुर नगर निगम के महापौर श्री प्रमोद दुबे और रायपुर नगर उत्तर के विधायक श्री कुलदीप जुनेजा पीडि़त परिवार से मिलकर घटना के संबंध में गहरा दुख व्यक्त किया और जिला प्रशासन द्वारा स्वीकृत 12 लाख रूपए आर्थिक सहायता राशि का चेक मृतक श्री सुजीत दीप के बड़े भाई श्री सुमीत दीप को प्रदान किए। कलेक्टर डॉ. बवसराजु एस. ने घटना में मृतकों के परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है वहीं इस घटना में घायल प्रिया दीप और सावित्री बाई का उपचार रायपुर के डी.के.एस. सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में किया जा रहा है।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close