
छत्तीसगढ़ / जगदलपुर । जनसभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने प्रेस नोट जारी करके जानकारी दी हैकि छत्तीसगढ़ पुलिस कर्मचारी साख एवं कल्याण सहकारी समिति कंगोली द्वारा कर्मचारियों द्वारा जमा की गई राशि के परिपक्वता तिथि के बावजूद भी राशि नही लौटाई जा रही है। कर्मचारियों द्वारा लगातार इस संबंध में उच्च अधिकारियों से पत्राचार करने के बावजूद भी अब तक कार्यवाही नही हुई है। जिससे कमर्चारी अपने सेवा निवृत्ति के बाद अब अपने ही पैसे को पाने के लिए परेशान हो रहे हैं।
एक कर्मचारी ने बताया हैकि वे 1999 से समिति में हर माह लगभग 15 हज़ार रुपये पैसा जमा कर रहे थे, उन्होंने बताया कि उन्होंने अब तक 5 लाख 50 हजार रुपये जमा किए जिसकी परिपक्वता 2021 में हो गई है। इस अवधि के बाद उन्हें 6 लाख 50 हज़ार के लगभग राशि मिलनी थी, परंतु समिति द्वारा अब उन्हें यह कहा जा रहा हैकि टीडीएस वगैरह काट कर पैसे मिलेंगे लेकिन कर्मचारियों का कहना हैकि टीडीएस तो उनके सेवा अवधि के दरमियान पहले ही काटी जा चुकी है तब दोबारा क्यों दें।
गौरतलब होकि इस प्रकार कर्मचारियों द्वारा पुलिस के आला अधिकारियों से भी समय समय पर पत्राचार किया व मुलाक़ात करके मामले पर हस्तक्षेप की मांग की है लेकिन अबतक किसी तरह की कार्यवाही नही हुई है। कर्मचारियों ने बताया हैकि विभागीय होने के कारण वे आला अधिकारियों से अपनी बात नही रख पा रहे हैं, इस कारण उन्होंने जनसभा संगठन द्वारा लग़ातार किए जा रहे कार्यों से आकर्षित होकर अपनी समस्या उनके सामने रखी व जनसभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने इस विषय को प्रशासन के समक्ष रखकर कर्मचारियों को न्याय दिलाने हेतु संघर्ष में साथ देने की बात कही है।
कर्मचारियों द्वारा जो पैसे जमा किए जाते हैं उसकी कुल गिनती करने पर वह करोड़ो में जाती है जिसे एसबीआई बैंक के खाते में समिति जमा करती है तब एसबीआई द्वारा भी ब्याज़ दिया ही जाता होगा। कर्मचारियों ने बताया कि इसी तरह कर्मचारियों को इस समिति के माध्यम से भी जरूरत में लोन दिया जाता है जिसके एवज में ब्याज़ वसूल किया जाता है। जनसभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने देश की सेवा करके अपनी मेहनत के पैसे जमा करने के बाद पैसों के लिए भटक रहे कर्मचारियों के लिए इस विषय पर कलेक्टर का ध्यानाकर्षण करते उनसे आग्रह किया हैकि उनसे मुलाक़ात करके इस समस्या को समझ कर आगे न्याय करें।
जानकारी हो कि पुलिस प्रशिक्षण शाला जगदलपुर से सेवानिवृत्त श्री राजेंद्र प्रसाद वर्मा, निरीक्षक (हेटलर) 5वीं वाहिनी पूर्व में 30वीं वाहिनी में पदस्थ व गोपाल सिंह ठाकुर सेवा निवृत्त परिवहन अधिकारी ने जनसभा के प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर उन्हें अपनी बात बताई व न्याय दिलाने में मदद हेतु समर्थन मांगा है।